Dr. Mohan Yadav On Rahul Gandhi Statement : LPG किल्लत को लेकर राहुल के इस बात पर भड़के MP के CM मोहन यादव, कहा- जनहित को अपनी जिम्मेदारी समझे कांग्रेसी, बताया क्यों सत्ता से बाहर है कांग्रेस?
Mohan Yadav ने Rahul Gandhi द्वारा Narendra Modi पर की गई टिप्पणी को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि ऐसी बयानबाजी कांग्रेस को और नुकसान पहुंचाएगी।

Dr. Mohan Yadav On Rahul Gandhi Statement
- मोहन यादव ने राहुल गांधी के बयान की निंदा की।
- PM मोदी पर टिप्पणी को बताया गैर-जिम्मेदाराना।
- कांग्रेस को दी राजनीतिक चेतावनी।
भोपाल : Dr. Mohan Yadav On Rahul Gandhi Statement मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान की कठोर शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा है कि वैश्विक स्तर पर युद्ध के हालातों के बीच राहुल गांधी को सच्चाई समझनी चाहिए। राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हल्की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। जनता सब समझ रही है। इन्हीं हरकतों की वजह से कांग्रेस सत्ता से लगातार दूर बनी हुई है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध से वैश्विक हालात गंभीर बने हुए हैं। Dr. Mohan Yadav News हमारे एशिया के नजदीक घट रही घटनाओं के बीच दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के सबसे बड़े पद पर आसीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए राहुल गांधी जिस प्रकार से हल्की भाषा बोलते हैं, मैं उनकी निंदा करता हूं। जब पूरा विश्व इन हालातों से जूझ रहा है, उसके बीच भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गैस सिलेंडर और तेल का बेहतर प्रबंधन कर रही है। भारत सरकार युद्ध की चुनौती के बीच तेल के जहाज निकालकर लाई है और सुव्यवस्था स्थापित की है।
पक्ष-विपक्ष की भावना से ऊपर उठना चाहिए
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस और कांग्रेस के नेता जिस प्रकार से षडयंत्र कर रहे हैं, उसे जनता जानती है। इसी कारण से ये लगातार सत्ता से दूर हैं। मैं इनकी निंदा करता हूं और उम्मीद करता हूं कि नेता प्रतिपक्ष को वर्तमान की सच्चाई समझ में आएगी। इस माहौल में कांग्रेस को पक्ष-विपक्ष की भावना से ऊपर उठकर जनता को एकजुट करना चाहिए और उसके अंदर से डर की भावना को समाप्त करना चाहिए। कांग्रेस राज्य के साथ-साथ देश में गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार कर रही है। मैं पुनः राहुल गाँधी के बयानों की कठोर शब्दों में निंदा करता हूं।
ये भी पढ़ें
- Bahraich Petrol Diesel Control Room : अब पेट्रोल-डीजल और गैस की कालाबाजारी की सोचना भी नहीं, प्रशासन ने शुरू किया Emergency Control Room, छुट्टी के दिन भी मिलेगी मदद
- Akanksha Satyavanshi Honored: साय सरकार के बाद इस दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी ने किये प्रदेश की बेटी आकांक्षा का सम्मान.. सौंपी चमचमाती कार की चाबी
- Yadavendra Singh Passes Away: पूर्व दिग्गज विधायक का हुआ निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार, प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में दौड़ी शोक की लहर
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उन्होंने राहुल गांधी की टिप्पणी को निम्न स्तर की बयानबाजी बताया।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: CM Mohan Yadav Slams Rahul Gandhi Over Remarks on PM Modi
भोपाल
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm