2023 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, राजनांदगांव में हुई प्रदेश पदाधिकारियों की मंथन, बनाई गई रणनीतियां

BJP engaged in preparations for 2023 assembly elections

2023 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, राजनांदगांव में हुई प्रदेश पदाधिकारियों की मंथन, बनाई गई रणनीतियां
Modified Date: January 9, 2023 / 10:03 pm IST
Published Date: January 9, 2023 10:03 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों की राजनांदगांव के सोमनी में आयोजित बैठक में चुनावी तैयारियों पर मंथन किया गया। इस बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतिकरण दिया। अतिथियों के स्वागत के पश्चात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने बैठक की प्रस्तावना पेश करते हुए अध्यक्षीय उद्बोधन में संगठनात्मक चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा विजय के संकल्प के लिए चुनाव के लिए तैयार है। उन्होंने अपने उद्बोधन से सभी पदाधिकारियों में जोश भरा और राज्य सरकार की विफलताओं पर जमकर हमला बोलते हुए कहा ये कांग्रेस की सरकार झूठ और लूट की सरकार है ये अधिकार छीनने वाली सरकार है जनता ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने आतुर है।अरूण साव ने कोरबा में हुए गृह मंत्री के अति सफल दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं और कोरबा की टीम को विशेष बधाई दी।

Read More : जाम छलकाने वाले सावधान, शराब पीने से लिवर नहीं बल्कि ये महत्वपूर्ण अंग हो जाता है खाराब..!

बैठक को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने संबोधित करते हुए मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा गरीबों की चिंता करने वाली पार्टी के रूप में पहचान रखती है। माथुर ने कहा छत्तीसगढ़ और राजस्थान दोनों जगह से कांग्रेस सरकार जाएगी। यह भी इत्तेफाक है कि छत्तीसगढ़ से कांग्रेस सरकार को उखाड़ने राजस्थान से कोई आया है। माथुर ने कहा कि हमारी लड़ाई एक कलाकार, अभिनय करने वाले राजनीतिज्ञ से है। अतः पूरी ताकत और संकल्प के साथ कार्य करें। विजय जरूर प्राप्त होगी,सत्य की जीत जरूर होगी । उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को फिर से अटल बिहारी जी के सपनों का छत्तीसगढ़ बनाने के लिए इस जनविरोधी कांग्रेस सरकार को हटाना है। माथुर ने कहा कि नीचे के कार्यकर्ताओं से जुड़ कर उन्हें प्रोत्साहित करना है सभी सारी बातों को छोड़कर केवल 2023 में छत्तीसगढ़ में कमल खिलाने के संकल्प को लेकर कार्य करे।

Read More : सीयू में यूनिसेफ की तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, कुलपति बोले- ‘सीयू अकादमिक जगत का दमकता हुआ सितारा’ 

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि हमारे पास मोदी जी के 8 साल और भाजपा के 15 साल की उपलब्धियों का भंडार है। हमने गरीब कल्याण की अनेक योजनाए दी हैं और भूपेश बघेल की सरकार गरीबों का हक मारने का एक भी मौका नहीं छोड़ती है। भूपेश बघेल का पूरा राजनीतिक चेहरा दागदार हो गया है। कोयले में 25 रुपये टन खाते हैं। रेत में 2 हजार रुपये खाते हैं सीमेंट में तो सीमा ही नहीं है। भूपेश बघेल इतिहास के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं। यहां नियुक्तियों में बोलियां लगती हैं। प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि सरकार की नाकामी में सबसे बड़ा हाथ स्थानीय विधायकों का है। उन्होंने जीत का मंत्र देते हुए कहा कि आप स्थानीय मुद्दों पर विधायकों से सवाल करें।

Read More : मकर संक्रांति पर जल में सफेद तिल डालकर सूर्य को दें अर्घ्य, सफल होंगे सभी कार्य, इस प्रकार करें पूजन-पाठ 

बैठक में विभिन्न विषयों पर वृत्त प्रस्तुतीकरण के क्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने 27 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा तथा जी-20 समिट पर वृत्त प्रस्तुत किया। सशक्त मंडल सक्रिय बूथ एवं पन्ना समिति पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने मार्गदर्शन दिया। भाजपा संगठन के सभी मोर्चों की गतिविधियों की चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने विस्तार से जानकारी दी। प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने बैठक को संबोधित करते हुए संगठनात्मक जानकारी दी। प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत वृत्त में छत्तीसगढ़ बचाओ अभियान पर जानकारी दी गई।

Read More : किसानों के लिए खुशखबरी, अब मंडियों में नहीं देना होगा इस चीज का पैसा, यहां की सरकार ने किया ऐलान 

आत्मनिर्भर भारत, मोर आवास मोर अधिकार पर प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा व एक भारत, श्रेष्ठ भारत पर श्रीनिवास राव मद्दी ने वृत्त प्रस्तुत किया। लोकसभा प्रवास कार्यक्रम पर मोतीलाल साहू ने वृत्त प्रस्तुत किया। डाटा मैनेजमेंट तथा सरल पोर्टल पर भूपेंद्र सवन्नी व दीपक म्हस्के द्वारा वृत्त प्रस्तुत किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवाद कार्यक्रम मन की बात के 29 जनवरी के प्रसारण पर जगदीश रामू रोहरा ने वृत्त प्रस्तुत किया। सोशल मीडिया के संदर्भ में प्रशांत ठाकुर ने वृत्त प्रस्तुत किया। 11 फरवरी समर्पण दिवस कार्यालय भवन निर्माण पर नंदन जैन द्वारा वृत्त प्रस्तुत किया। बस्तर संभाग प्रभारी सांसद संतोष पांडेय द्वारा वृत्त प्रस्तुत किया गया।उन्होंने कांग्रेस राज में जबरन हो रहे धर्मांतरण के विषय पर भी जानकारी साझा की। दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, बिलासपुर संभाग प्रभारी किरण देव, रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह, सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव द्वारा संभागीय संदर्भ में वृत्त प्रस्तुत किए गए।

Read More : चीता प्रिंट ड्रेस में अवनीत कौर ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर 

बैठक में भाजपा वरिष्ठ नेता विष्णुदेव साय, धरमलाल कौशिक, सरोज पांडेय, रामविचार नेताम, विक्रम उसेंडी, पुन्नूलाल मोहले, बृजमोहन अग्रवाल ,गौरीशंकर अग्रवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, निर्मल सिन्हा, मधुसूदन यादव, लखनलाल देवांगन,भूपेंद्र सवन्नी, लक्ष्मी वर्मा, सरला कोसरिया, उद्धेश्वरी पैकरा, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, ओपी चौधरी, विजय शर्मा,
बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पांडेय, दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, बिलासपुर संभाग प्रभारी किरणदेव, रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह, सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव, नीलू शर्मा, अनुराग सिहदेव केदारनाथ गुप्ता ,संदीप शर्मा ,रंजना साहू, , देवलाल ठाकुर, दीपक म्हस्के, नलिनीश ठोकने ,अमित साहू सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।