Datia BJP District President Resigns: भाजपा के जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा.. पार्टी से नाराजगी के बाद कई पदाधिकारी छोड़ सकते है पद, व्यापारियों ने भी कर दिया ये बड़ा ऐलान
Datia BJP District President Resigns: दतिया में भाजपा प्रत्याशी बदलने के बाद विरोध तेज, जिलाध्यक्ष ने इस्तीफा दिया, कार्यकर्ताओं और व्यापारियों का प्रदर्शन जारी।
Chhattisgarh BJP Expelled Five Party Workers || IBC24 File
- दतिया भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा।
- टिकट बदलने पर कार्यकर्ताओं का विरोध।
- व्यापारियों ने बाजार बंद का ऐलान किया।
क्या है भाजपा की ‘दतिया का दंगल’ जीतने की रणनीति?
बहरहाल दतिया सीट पर उपचुनाव को लेकर भाजपा ने आशुतोष तिवारी पर दांव खेला है। इसके पीछे 4 बड़े कारण बताये जा रहे है।
1. ब्राह्मण चेहरा + संगठन की पकड़
दतिया ब्राह्मण बाहुल्य क्षेत्र माना जाता है। आशुतोष तिवारी आरएसएस और भाजपा संगठन के पुराने कार्यकर्ता हैं। जमीन पर पकड़ और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
2. युवा + स्वच्छ छवि
आशुतोष तिवारी युवा नेता हैं और उनकी छवि विवादों से दूर रही है। पार्टी को “नए चेहरे” के जरिए एंटी-इंकम्बेंसी और परिवारवाद के आरोपों को काटना था।
3. नरोत्तम मिश्रा फैक्टर को बैलेंस करना
पहले नरोत्तम मिश्रा इस सीट से विधायक थे। उनके मंत्री पद छोड़ने के बाद खाली हुई सीट पर भाजपा को ऐसा चेहरा चाहिए था जो नरोत्तम मिश्रा के वोट बैंक को भी साधे और नए वोटर को भी जोड़े। आशुतोष तिवारी संगठन के करीबी माने जाते हैं और नरोत्तम समर्थकों के साथ भी तालमेल रखते हैं।
4. कांग्रेस के स्थानीय समीकरण को काटना
कांग्रेस यहां पारंपरिक वोट बैंक और स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। (Datia BJP District President resigns) भाजपा को एक ऐसा उम्मीदवार चाहिए था जो स्थानीय मुद्दों पर बात कर सके, विकास का नैरेटिव चला सके और साथ ही केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचा सके।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
कांग्रेस का निशाना, कहा ‘हार तय है’
वही पार्टी के इस फैसले के बाद मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की तरफ से इस पर प्रतिक्रिया सामने आई है। पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटे जाने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने कहा कि, भाजपा ने जिस तरीके से नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटा है, इससे साबित हो गया है कि भाजपा वहां हारने जा रही है। पहले आला कमान ने नरोत्तम मिश्रा को शायद हरी झंडी दे दी थी इसलिए उन्होंने टिकट भी खरीद लिया था। वे कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहे थे। गांव-गांव जाकर माफी भी मांग रहे थे, लेकिन बाद में आला कमान को समझ में आ गया की सरकार विरोधी जो लहर है उसमें वह जीत नहीं पाएंगे। शैलेंद्र पटेल ने दावा किया है कि, दतिया में कांग्रेस जीतने जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:
मत्स्य पालक ग्रामीण अर्थव्यवस्था, खाद्य सुरक्षा के प्रमुख आधार: सिक्किम के मुख्यमंत्री
बाढ़ प्रभावित वसई-विरार में बिजली आपूर्ति बहाल, दो लाख से अधिक उपभोक्ता थे परेशान
सावरकर को भारत रत्न की मांग संबंधी प्रस्ताव को लेकर भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी को घेरा
इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,273 करोड़ रुपये पर
अमरनाथ तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहा वाहन जम्मू कश्मीर राजमार्ग पर पलटा, छह लोग घायल

Facebook



