Datia By Election Candidate Ashutosh Tiwari : BJP उम्मीदवार बनते ही आशुतोष तिवारी का बड़ा बयान! नरोत्तम मिश्रा को लेकर कही ऐसी बात, दतिया की सियासत में मची हलचल

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए BJP प्रत्याशी बनाए जाने के बाद आशुतोष तिवारी ने IBC24 से खास बातचीत में पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने नरोत्तम मिश्रा को अपना नेता और अभिभावक बताते हुए दतिया BJP में किसी भी तरह के विरोध से इनकार किया।

Datia By Election Candidate Ashutosh Tiwari : BJP उम्मीदवार बनते ही आशुतोष तिवारी का बड़ा बयान! नरोत्तम मिश्रा को लेकर कही ऐसी बात, दतिया की सियासत में मची हलचल

Datia By Election Candidate Ashutosh Tiwari / Image Source : FILE

Modified Date: July 10, 2026 / 07:51 pm IST
Published Date: July 10, 2026 7:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • टिकट मिलने के बाद आशुतोष तिवारी का पहला बड़ा बयान।
  • नरोत्तम मिश्रा को लेकर दिया स्पष्ट संदेश।
  • दतिया BJP में एकजुटता का किया दावा।

दतिया  : Datia By Election Candidate Ashutosh Tiwari :  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दतिया विधानसभा उप-चुनाव के लिए चौंकाने वाला फैसला लेते हुए आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। टिकट मिलने के बाद आशुतोष तिवारी ने न्यूज़ चैनल IBC 24 से खास बातचीत की। इस बातचीत में उन्होंने खुद पर भरोसा जताने के लिए भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का दिल से आभार जताया।

“नरोत्तम मिश्रा जी हमारे लीडर है”

दतिया के कद्दावर भाजपा नेता और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर आशुतोष तिवारी ने कहा कि नरोत्कम मिश्रा जी हमारे लीडर हैं और मेरे अभिभावक हैं, उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ है। इसके बाद, जब उनसे टिकट वितरण को लेकर दतिया में स्थानीय कार्यकर्ताओं की नाराजगी और आपसी विरोध के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया।

दतिया भाजपा में कोई विरोध नहीं

आशुतोष तिवारी ने साफ शब्दों में कहा कि दतिया भाजपा में कोई विरोध नहीं है और सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं। पार्टी द्वारा अचानक घोषित किए गए इस नाम के बाद अब दतिया उप-चुनाव की सियासी सरगर्मी काफी बढ़ गई है, और आशुतोष तिवारी नरोत्तम मिश्रा के मार्गदर्शन में चुनाव मैदान में उतरने को तैयार हैं।

ये भी पढ़ें : 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.