बिलासपुर। Bilaspur Youth Festival: बिलासपुर के राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में मंगलवार को राज्य युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। यहां कार्यक्रम की शुरुआत में ही विवाद हो गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक अमर अग्रवाल ने मंच पर बैठने की व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर पर भड़क गए। दरअसल, मंच में VVIP मंच पर सीनियर विधायक अमर अग्रवाल के लिए बैठने की व्यवस्था नहीं थी। इस पर विधायक अग्रवाल कलेक्टर संजय अग्रवाल भड़क गए। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय को हस्तक्षेप करना पड़ा। मुख्यमंत्री के बीच-बचाव के बाद विधायक अमर अग्रवाल शांत हुए और उन्हें फ्रंटरॉ में स्थान प्रदान किया गया।
जानिए क्यों हो रहा ये आयोजन?
Bilaspur Youth Festival: खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2026 के संदर्भ में इस राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ के युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना, उनकी प्रतिभा को निखारना और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के लिए मंच प्रदान करना है। महोत्सव में कुल 14 विधाओं में प्रतियोगिताएं हो रही है, जिनमें आठ दलीय और छह एकल विधाएं शामिल हैं। दलीय विधाओं में लोकनृत्य, पंथी नृत्य, राउत नाचा, सुआ नृत्य, करमा नृत्य, लोकगीत, रॉक बैंड और एकांकी शामिल हैं। एकल विधाओं में वाद-विवाद, कहानी लेखन, चित्रकला, कविता लेखन, नवाचार (साइंस मेला) और पारंपरिक वेशभूषा की प्रतियोगिताएं शामिल है।