Uttarakhand PWD JE assault | Photo Credit: IBC24
बाजपुर: Uttarakhand PWD JE assault उत्तराखंड से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई है। (Bazpur PWD JE assault) बताया जा रहा है कि भाजपा नेताओं ने उसके साथ मारपीट की और उनके मुंह पर कालिख पोत (PWD Junior Engineer blackened face) दिया गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Uttarakhand PWD JE assault मिली जानकारी के अनुसार, मामला उधम सिंह नगर के बाजपुर का है। आरोप है कि निर्माणाधीन पुल पूरा नहीं होने की वजह से बारिश का पानी आज सौ डेढ़ सौ घरों में पानी घुस गया। जिससे स्थानीय लोगों और नेताओं में काफी नाराजगी थी। इसी बात को लेकर बीजेपी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेश कुमार के नेतृत्व में कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग के जेई का घेराव किया। दोनों पक्षों के बीच बातचीत के दौरान बहस हो गई और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए आपा खो दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि जेई के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की नौबत आ गई।
घटना का वीडियो इंटरनेट पर आते ही तेजी से वायरल हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। अब पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि जिस वक्त यह बदसलूकी हो रही थी, वहां उपजिलाधिकारी (SDM) समेत कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद स्थिति पर काबू नहीं पाया जा सका।
उत्तराखंड। उधमसिंह नगर के बाजपुर में आज भाजपा नेताओं ने PWD के AE को सरेबाजार सड़क पर पीटा, केवल पीटा ही नहीं बल्कि कीचड़ उठाकर AE के मुँह पर रगड़ दिया।
आरोप है कि निर्माणाधीन पुल पूरा नहीं होने की वजह से बारिश का पानी आज सौ डेढ़ सौ घरों में पानी घुस गया। यह पुल जुलाई तक पूरा… pic.twitter.com/RmS0iDWEi8— Ajit Singh Rathi (@AjitSinghRathi) September 6, 2026