मोर आवास मोर अधिकार अभियान: 15 मार्च को 1 लाख लोगों के साथ विधानसभा का घेराव करेगी भाजपा, अरूण साव बोले- राज्य सरकार ने तोड़ा गरीबों का सपना

15 मार्च को 1 लाख लोगों के साथ विधानसभा का घेराव करेगी भाजपा : BJP will gherao the Vidhansabha with 1 lakh people on March 15

मोर आवास मोर अधिकार अभियान: 15 मार्च को 1 लाख लोगों के साथ विधानसभा का घेराव करेगी भाजपा, अरूण साव बोले- राज्य सरकार ने तोड़ा गरीबों का सपना

Party's mayor candidate from Shahjahanpur UP joins BJP

Modified Date: March 4, 2023 / 05:54 pm IST
Published Date: March 4, 2023 5:54 pm IST

रायपुरः BJP will gherao  Vidhansabha प्रदेश के लोगों को पीएम आवास का लाभ नहीं मिलने के मुद्दे को लेकर भाजपा लगातार सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। प्रदेश में पिछले दो महीने से पीएम आवास के लिए भाजपा गांव-गांव जा रही है। मोर आवास-मोर अधिकार नाम से अभियान चला रही है। इसी बीच अब भाजपा विधानसभा का घेराव करेगी। इसके लिए 15 मार्च की तारीख तय की गई है। इसमें करीब एक लाख लोग शामिल होंगे।

Read More : कोरोना वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिक की गला दबाकर हत्या, एक संदिग्ध गिरफ्तार, सामने आई यह वजह

BJP will gherao Vidhansabha इस संबंध में आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गरीबों के घर के सपने को तोड़ा है। 16 लाख गरीब लोगों का घर नहीं बनने दिया। भारतीय जनता पार्टी अब 15 मार्च को 1 लाख लोगों के साथ विधानसभा का घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 3 साल में 7.56 लाख आवास BJP काल में बना है। कांग्रेस सरकार में मकान बनने बंद हो गए। 9 लाख परिवार तक हम पहुंचे है और 7 लाख आवेदन हम तक पहुंचे है।

Read More : उर्फी जावेद टॉपलेश होकर बनी नागिन, नजारा देख फैंस के अंदर भड़की आग…देखें वी​डियो

बता दें कि पीएम आवास योजना को लेकर प्रदेश भाजपा लगातार सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। भाजपा भूपेश सरकार पर इस पर राज्यांश राशि रोकने का आरोप लगा रही है। बीते दिनों भाजपा नेताओं ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कांग्रेस विधायकों के आवास का भी घेराव किया।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।