Meerut SSP Viral Video: सिंघम अवतार वाले मेरठ SSP बोले, “जो मेरे पक्ष में वो एक पेड़ और जो विरोध में है वो दो पेड़ लगाए”.. देखें पुलिस अफसर का ये Video
Meerut SSP Avinash Pandey Viral Video: मेरठ प्रदर्शन विवाद में एसएसपी की कार्रवाई पर विवाद, पुलिस ने कानूनी कार्रवाई बताई, प्रदर्शनकारियों ने मारपीट के आरोप लगाए।
Meerut SSP Avinash Pandey Viral Video || Meerut Police File Image
- मेरठ प्रदर्शन के बाद एसएसपी पर विवाद।
- पुलिस ने कार्रवाई को कानूनी बताया।
- प्रदर्शनकारियों ने हिरासत में मारपीट का आरोप लगाया।
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में युवती की हत्या के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद बढ़ गया है। कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शनकारियों के साथ कथित मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडेय विपक्ष और सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर हैं। (Meerut SSP Avinash Pandey Viral Video) हालांकि कुछ लोग पुलिस कार्रवाई का समर्थन भी कर रहे हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
एसएसपी अविनाश पांडेय ने पुलिस की कार्रवाई को कानूनी बताते हुए कहा कि पूरी कार्रवाई संविधान और कानून के दायरे में की गई है। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं। विरोध को लेकर उन्होंने कहा कि जो लोग उनके खिलाफ हैं, वे दो पेड़ लगाएं और जो उनके पक्ष में हैं, वे भी दो पेड़ लगाएं।
जो भी कार्रवाई हुई है
वह अपराधियों के खिलाफ हुई हैजो लोग मेरा विरोध कर रहे हैं वे दो पेड़ लगाए,
और जो लोग मेरा समर्थन कर रहे है वे 1 पेड़ लगाएं।~ यूपी मेरठ, SSP अविनाश पांडेय pic.twitter.com/v2BcqTvjfg
— Voice Of Brahmins (@VoiceOfBrahmins) July 10, 2026
क्या है मामला और बवाल की वजह?
दरअसल, टीपीनगर क्षेत्र से 15 मई को लापता हुई 20 वर्षीय ललिता गौतम का शव 17 मई को रोहटा क्षेत्र में मिला था। इस मामले में मुख्य आरोपी अंकुश कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आई है। बुधवार को पीड़ित परिवार की ओर से ज्ञापन देने के दौरान कलेक्ट्रेट के बाहर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया। पुलिस का आरोप है कि समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारी नहीं हटे, जिसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करनी पड़ी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
पुलिस ने प्रदर्शन के बाद पांच लोगों को हिरासत में लिया। एसएसपी के मुताबिक, वीडियो फुटेज और सोशल मीडिया सामग्री के आधार पर सड़क जाम कराने और लोगों को उकसाने वालों की पहचान की गई है। (Meerut SSP Avinash Pandey Viral Video) पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन (अंबेडकर गुट) के कथित राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह भाटी समेत कई लोगों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
प्रेस नोट
महिला की मृत्यु व अभियोग के सफल अनावरण के बाद भी प्रकरण में परिजनों को भड़काकर अवैध रूप से सड़क जाम करने, भीड़ को उकसाने एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले अभियुक्त को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।दिनांक 15 मई को थाना टीपीनगर क्षेत्र से एक महिला गुमशुदा हुई… pic.twitter.com/nai4LqkuZJ
— MEERUT POLICE (@meerutpolice) July 8, 2026
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
वहीं, हिरासत में लिए गए रवि गौतम ने आरोप लगाया कि पुलिस वैन के अंदर उनके साथ मारपीट की गई। उनका दावा है कि एसएसपी अविनाश पांडेय ने उन्हें थप्पड़ मारा, जिससे आहत होकर उन्होंने पुलिस वैन में आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एसएसपी पुलिस वैन के अंदर जाते और किसी व्यक्ति को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वीडियो से यह स्पष्ट नहीं है कि थप्पड़ किसे मारा गया था और इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस ने मारपीट के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि रवि गौतम और दिग्विजय सिंह भाटी प्रदर्शन के दौरान माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे थे। (Meerut SSP Avinash Pandey Viral Video) वहीं प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हिरासत के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। फिलहाल पूरे मामले को लेकर विवाद जारी है और पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
SSP अविनाश पांडे जी पीड़ित परिवार क़ो न्याय दिलाते हुए..#Meerut #Lalita #NewsUpdate #BreakingNews #CrimeNews pic.twitter.com/LlEKUfnqnr
— akansha (@AkanshaShreyan) July 9, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
मत्स्य पालक ग्रामीण अर्थव्यवस्था, खाद्य सुरक्षा के प्रमुख आधार: सिक्किम के मुख्यमंत्री
बाढ़ प्रभावित वसई-विरार में बिजली आपूर्ति बहाल, दो लाख से अधिक उपभोक्ता थे परेशान
सावरकर को भारत रत्न की मांग संबंधी प्रस्ताव को लेकर भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी को घेरा
इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,273 करोड़ रुपये पर
अमरनाथ तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहा वाहन जम्मू कश्मीर राजमार्ग पर पलटा, छह लोग घायल

Facebook


