Janjgir Barat Return Case Twist : शराबी दूल्हे को लौटा दी थी बारात… फिर अचानक उसी के साथ शादी! 7 दिन बाद ऐसा क्या हुआ कि बदल गया पूरा फैसला?
छत्तीसगढ़ के जांजगीर में कुछ दिन पहले शराब के नशे में आए दूल्हे की बारात लौटाने वाली युवती ने अब उसी युवक से शादी कर ली है। युवती के इस बदले फैसले ने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है।
- जांजगीर के चर्चित शादी विवाद में आया नया मोड़।
- युवती के बदले फैसले से हर कोई हैरान।
- पूरे मामले की इलाके में जमकर चर्चा।
जांजगीर : Janjgir Barat Return Twist : छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में शराब पीकर बारात लाने वाले दूल्हे को सबक सिखाने के चर्चित मामले में अब एक नया और चौंकाने वाला ट्विस्ट सामने आया है। जिस युवती ने कुछ दिन पहले दूल्हे की इस हरकत पर बारात को बैरंग वापस लौटा दिया था, उसने अब उसी युवक के घर जाकर उससे शादी कर ली है। यह खबर पूरे इलाके में खूब चर्चा का विषय बनी हुई है।
क्या है पूरा मामला ?
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला यह है कि बीते 23 जून को युवक संतकुमार राय जब शराब के नशे में बारात लेकर पहुँचा था, तब दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार करते हुए बारात लौटा दी थी। Girl Marriage With Same Groom Janjgir लड़की के इस साहसी कदम की हर तरफ तारीफ हुई थी और यहाँ तक कि 25 जून को एसपी (SP) ने युवती को सम्मानित भी किया था।
युवती ने उसी युवक से की शादी
इसके बाद 30 जून को परिवार परामर्श केंद्र में युवती ने इस मामले में चार्ज भी लिया था। Janjgir Groom Alcohol Barat Return Twist लेकिन अब कहानी पूरी तरह बदल गई है; युवती खुद युवक के गांव खोखरा पहुँची और वहाँ जाकर उसने संतकुमार राय से ही विवाह कर लिया।पहले समाज के सामने बहादुरी की मिसाल पेश करने वाली इस युवती के अचानक बदले फैसले ने सबको हैरान कर दिया है।
इन्हें भी पढ़ेंः-
- Jitu Patwari Brother Arrested : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के भाई पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हिरासत में लेने से मचा सियासी हड़कंप, आखिर क्या है वजह?
- IAS and IPS Transfer List Today: आ गई IPS अफसरों के तबादले की भी लिस्ट.. बदले गए कई जिलों के SSP और SP.. 21 IAS का भी ट्रांसफर, देखें लिस्ट..
- Moto G77 Power Launched: 7000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP Sony कैमरा… लॉन्च होते ही मचा दिया तहलका, जानिए कौन-सा है ये फोन!

Facebook


