Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव की बढ़ी मुश्किलें, चेक बाउंस मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा, जानें कितने महीनों तक जेल में रहेंगे अभिनेता

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में दोबारा जेल जाना पड़ेगा। हाईकोर्ट ने अभिनेता को तीन महीने की सजा सुनाई है

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव की बढ़ी मुश्किलें, चेक बाउंस मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा, जानें कितने महीनों तक जेल में रहेंगे अभिनेता

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case/Image Credit: AI

Modified Date: July 10, 2026 / 04:18 pm IST
Published Date: July 10, 2026 4:12 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में दोबारा जेल जाना पड़ेगा।
  • हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को तीन महीने जेल की सजा सुनाई है।
  • अदालत ने हर मामले में 1.05 करोड़ का जुर्माना भी लगाया है।

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: नई दिल्ली: बॉलीवड इंडस्ट्री से जुड़ुई एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में दोबारा जेल जाना पड़ेगा। दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को तीन महीने जेल की सजा सुनाई है। इतना ही नहीं हाईकोर्ट ने राजपाल यादव पर भारी जुर्माना भी लगाया है। आज 10 जुलाई शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई और हाई कोर्ट ने उनकी दोषसिद्धि को बरकरार रखा।

राजपाल यादव को मिली कितनी सजा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस के सभी सात मामलों में तीन-तीन महीने के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। (Rajpal Yadav Cheque Bounce Case) कोर्ट ने आदेश दिया कि सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी, इसलिए उन्हें कुल तीन महीने की ही सजा भुगतनी होगी।

राजपाल यादव को कई बार मौके मिले

चेक बाउंस मामले में सुनवाई करते हुए जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच ने राजपाल यादव द्वारा चली अदालत के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज करते हुए दोषसिद्धि को कायम रखा। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने कहा कि राजपाल यादव को अदालत में दिए गए अपने अंडरटेकिंग का पालन करने के लिए कई मौके दिए गए, लेकिन उन्होंने बार-बार अवसर मिलने के बावजूद उसका पालन नहीं किया।

हाईकोर्ट ने राजपाल पर लगाया भारी भरकम जुर्माना लगाया

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: अदालत ने हर मामले में 1.05 करोड़ का जुर्माना भी लगाया है। इस तरह सातों मामलों में कुल जुर्माना 7.35 करोड़ बनता है। अदालत के आदेश के अनुसार, प्रत्येक मामले में 1 करोड़ 4 लाख 75 हजार शिकायतकर्ता को और 25 हजार राज्य को अदा किए जाएंगे।

क्या है चेक बाउंस मामला?

राजपाल यादव ने 2010 में एक फिल्म बनाई थी। इसका नाम था अता पता लापता। फिल्म के लिए राजपाल यादव ने 5 करोड़ रुपए का लोन लिया था। हालांकि, राजपाल यादव का कहना था कि ये एक इंवेस्टमेंट था। राजपाल यादव ये लोन चुका नहीं पाए और ये बढ़कर 9 करोड़ हो गया। इसी केस में उन्होंने 5 फरवरी 2026 में तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। उस मुश्किल दौर में सोनू सूद सहित कई एक्टर्स ने उनकी मदद की थी।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.