BJYM Leader Ravi Bhagat Arrest: छत्तीसगढ़ BJYM के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार, इस मामले में उठा ले गई पुलिस, देखें वीडियो /image: Social Media
रायगढ़। BJYM Leader Ravi Bhagat Arrest: छत्तीसगढ़ के लैलूंगा से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि कुपाकानी हाई स्कूल में साइकिल वितरण के दौरान रवि भगत वहां पहुंचे और साइकिल की गुणवत्ता को लेकर विरोध कर रहे थे। तभी देखते ही देखते जोरदार हंगामा हो गया और मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी।
BJYM Leader Ravi Bhagat Arrest वहीं, इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें रवि भगत कहते दिख रहें है कि सरकारी योजना के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री रहते हुए आदिवासी छात्राओं को घटिया गुणवत्ता वाली साइकिलें वितरित की जा रही है। उन्होंने विरोध करते हुए कहा कि इस तरह के घटिया क्वालिटी के साइकिल वितरण नहीं होने देंगे। उन्होंने BEO को बुलाने की बात कही। मामले की सूचना मिलते ही लैलूंगा थाना पुलिस मौके पहुंची और उन्हें हिरासत में लिया।
ये भी पढ़ें