BSP Theft Scandal: भाजपा नेता को पार्टी ने किया 6 साल के निष्कासित, गिरफ्तारी के बाद हुई बड़ी कार्रवाई, जानिए किस मामले में भेजे गए जेल
BSP Theft Scandal: भाजपा नेता को पार्टी ने किया 6 साल के निष्कासित, गिरफ्तारी के बाद हुई बड़ी कार्रवाई, जानिए किस मामले में भेजे गए जेल
BSP Theft Scandal | Photo Credit: AI
- बीजेपी वैशाली नगर मंडल कोषाध्यक्ष भास्कर मुदलियार गिरफ्ता
- पार्टी ने 6 साल के लिए किया निष्कासित
- मामले में अब तक 17 आरोपियों की गिरफ्तारी
भिलाई: BSP Theft Scandal दुर्ग जिले के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant News) से 250 टन लौह स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में भाजपा नेता भास्कर मुदलियार उर्फ बाचू की गिरफ्तार (Bhaskar Mudaliyar Arrest) कर ली है। बताया जा रहा है कि भास्कर मुदलियार वैशाली नगर मंडल भाजपा का कोषाध्यक्ष था।
BJP Leader Arrested उनकी गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। मामले में अब तक 17 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, पूरा मामला BSP से कथित तौर पर फ्लू डस्ट (Flue Dust) की आड़ में लोहा चोरी करने से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से चोरी का खेल चल रहा था।
जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि चोरी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा इसकी पहुंच कितनी दूर तक थी। बता दें कि 26 मई को पुलिस ने अमलीडीह स्थित एक यार्ड में छापेमारी की थी। इसी कार्रवाई के दौरान मामले का खुलासा हुआ और जांच आगे बढ़ी। इसके बाद लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Bhopal Delhi Mumbai New Flights: अब दिल्ली-मुंबई जाना हुआ आसान, राजधानी से शुरू हुई 3 नई फ्लाइट्स….जानिए पूरा शेड्यूल
- Sunday School Open News Today: आज से अब हर रविवार को लगेंगी कक्षाएं, सोमवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल, कलेक्टर ने अचानक लिया ये बड़ा फैसला, जानिए वजह
- उड़ान के बीच हुआ बड़ा हादसा! खेत में गिरते ही धधक उठा विमान, इतने लोगों की मौके पर मौत

Facebook


