Sunday School Open News Today: आज से अब हर रविवार को लगेंगी कक्षाएं, सोमवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल, कलेक्टर ने अचानक लिया ये बड़ा फैसला, जानिए वजह
Sunday School Open News Today: आज से अब हर रविवार को लगेंगी कक्षाएं, सोमवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल, कलेक्टर ने अचानक लिया ये बड़ा फैसला, जानिए वजह
Sunday School Open News Today: आज से अब हर रविवार को लगेंगी कक्षाएं, सोमवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल, कलेक्टर ने अचानक लिया ये बड़ा फैसला, जानिए वजह /image: AI Generated
- आज रविवार को सभी सरकारी और निजी स्कूल नियमित रूप से खुले रहेंगे
- 3 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक प्रत्येक सोमवार स्कूलों में अवकाश रहेगा
- महाकाल की सवारी के दौरान भीड़ और ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है
उज्जैन। Sunday School Open News Today: छात्रों के लिए बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, आज रविवार को सभी स्कूल खुले रहेंगे और रोजाना की तरह सभी कक्षाएं लगेंगी और कल सोमवार को सभी स्कूलों में छुट्टी (schools closed on Monday) रहेगी। जिसका आदेश जिला प्रशासन ने पहले से ही जारी कर दिया है। अब आप सभी के मन में ये सवाल जरूर उठा रहा होगा कि प्रशासन ने अचानक ये फैसला क्यों लिया? तो चलिए जानते है।
आज से लगेंगी रविवार की कक्षाएं (Ujjain School Holiday Update)
Sunday School Open News Today सावन का पवित्र महीना 30 जुलाई से शुरू हो गया है और इसका समापन 28 अगस्त, 2026 को होगा। जिला प्रशासन ने उज्जैन के सभी स्कूलों में सोमवार (Monday School Close) को छुट्टी घोषित कर दी गई है। सोमवार के अवकाश की भरपाई के लिए संबंधित रविवार को नियमित कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। प्रशासन ने ये फैसला बाबा महाकाल की सवारियों के दौरान शहर में उमड़ने वाली भारी भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए लिया है। उज्जैन शहर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 3 से 31 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार अवकाश रहेगा। रविवार को कक्षाएं लगेंगी।अध्यात्मविद्या और धार्मिक अध्ययन
किन मार्गों से होकर गुजरेगी महाकाल की सवारी? (Mahakal Sawari 2026)
Sunday School Open News Today भगवान महाकाल की सवारी शाम 4 बजे मंदिर के सभा मंडप में पूजन के बाद प्रारंभ होगी। सवारी का मार्ग रहेगा, महाकाल मंदिर, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी, रामघाट, रामानुजकोट, कार्तिक चौक, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी बाजार, महाकाल मंदिर। रामघाट पर पूजन-अर्चन के बाद सवारी पुनः महाकाल मंदिर लौटेगी।
ये भी पढ़ें
- Aaj Ka Rashifal 2 August 2026: नौकरी, कारोबार और लव लाइफ में आज क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़िए मेष से मीन तक का पूरा राशिफल
- Vande Bharat: ‘पुजारी’ अवतार, विरोध जोरदार! संत समाज के निशाने पर आए सांसद पप्पू यादव, राम मंदिर चंदा चोरी ड्रामा पर क्यों शुरू हुआ हंगामा?

Facebook


