CG Assembly Election 2023: सावधान.. जारी है वाहनों की सघन जांच, एल्युमीनियम के बर्तन और 3 लाख रूपए नगद बरामद

CG Assembly Election 2023 सावधान.. जारी है वाहनों की सघन जांच, एल्युमीनियम के बर्तन और 3 लाख रूपए नगद बरामद

CG Assembly Election 2023: सावधान.. जारी है वाहनों की सघन जांच, एल्युमीनियम के बर्तन और 3 लाख रूपए नगद बरामद

CG Assembly Election 2023

Modified Date: October 19, 2023 / 09:00 pm IST
Published Date: October 19, 2023 9:00 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर परिवहन चेकपोस्टों पर वाहनों में ले जाने वाले सामानों के दुरूपयोग के रोकथाम हेतु नियमित रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत् 19 अक्टूबर 2023 को रात्रिकालीन जांच के दौरान महासमुन्द जिले के खम्हारपाली चेकपोस्ट में परिवहन विभाग की टीम द्वारा निजी वाहन ओडी-15-एफ-7092 में 500 रूपए नोट के 6 बंडल कुल 3 लाख रूपए ले जाते हुए पकड़ा गया। जांच के दौरान वाहन चालक सैयद शोएब अली, निवासी मायाबगीचा, संबलपुर तथा उनके सहयोगी मो. इरफान निवासी स्कूल चौक, पेंशनबाड़ा, संबलपुर द्वारा उक्त राशि के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।

CG Sitapur Assembly News: उम्मीदवारी का ऐलान होते ही कानूनी पचड़े में फंसा BJP का यह प्रत्याशी.. इस मामले में HC ने दिए जांच के आदेश

इसी तरह खम्हारपाली चेकपोस्ट अंतर्गत छुईपाली में 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजे जांच के दौरान उक्त टीम द्वारा बसना निवासी श्री ज्योति प्रकाश अग्रवाल के वाहन क्रमांक सीजी 06 जीजी 1308 में 99.6 किलोग्राम वजनी एल्युमीनियम के बर्तन को वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने के कारण बरामद किया गया।

बिलासपुर में गिरा BJP का पहला विकेट.. टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व सांसद की बेटी ने थामा JCC का दामन

आगामी विधानसभा निर्वाचन में उक्त राशि तथा सामानों के दुरूपयोग की आशंका के मद्देनजर दोनों मामलों में आगे की कार्यवाही हेतु थाना-बसना, जिला- महासमुन्द (छ.ग.) के सुपुर्दगी में दिया गया है। गौरतलब है कि परिवहन विभाग द्वारा चुनाव आयोग के निर्देशानुसार लगातार वाहनों की सघन जांच एवं कार्यवाही की जा रही है।

अब जुड़े IBC24 के WhatsApp Channel से
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown