CG Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ बनेगा सियासी अखाड़ा?.. PM मोदी और राहुल गाँधी दोनों की चुनावी सभाएं, जाने दोनों रैलियों के बारे में

इधर भाजपा योगी आदित्यनाथ की सभा की तैयारी कर रही है। भाजपा ने भोजपुरी वोटरों को देखते हुए किरोड़ीमल नगर को इसके लिए चुना है। माना जा रहा है कि किरोडीमल नगर में सभा से रायगढ़ व खरसिया दो विधानसभा के मतदाताओं को कवर किया जा सकेगा।

CG Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ बनेगा सियासी अखाड़ा?.. PM मोदी और राहुल गाँधी दोनों की चुनावी सभाएं, जाने दोनों रैलियों के बारे में

CG Assembly Election 2023

Modified Date: November 1, 2023 / 02:57 pm IST
Published Date: November 1, 2023 2:57 pm IST

रायगढ़: जिले में नामांकन दाखिले के बाद अब पार्टियां स्टार प्रचारकों के दौरे की तैयारियां कर रही हैं। कांग्रेस रायगढ़ में राहुल गांधी की सभा की तैयारी में है। आगामी चार नवंबर को रायगढ़ में राहुल गांधी की सभा संभावित है। इधर भाजपा योगी आदित्यनाथ की सभा की प्लानिंग में है। भाजपा ने किरोड़ीमल नगर को इसके लिए चुना है। दोनों ही पार्टियां स्टार प्रचारकों की सभा के जरिए वोटरों को अपनी ओर आकर्षित करना चाह रही हैं।

AIMIM In Assembly Election: राज्य में ओवैसी भी ठोंक रहे है चुनावी ताल.. 4 विधानसभाओं में खड़े किये उम्मीदवार.. अब कांग्रेस ने अलापा ‘B टीम’ का राग

बात करें कांग्रेस की तो रायगढ़ के शहरी इलाकों में कांग्रेस पिछले दो चुनावों से कमजोर रही है। शहरी वोटर कांग्रेस की बजाए भाजपा की ओर आकर्षित रहे हैं। ऐसे में शहरी वोटरों को साधने के लिए कांग्रेस राहुल गांधी की सभा करने जा रही है। कांग्रेस का मानना है कि राहुल गांधी का युवाओं के बीच क्रेज है। ऐसे में उनके आने से कांग्रेस के पक्ष मे माहौल बन सकेगा। कांग्रेस ने चार नवंबर को सभा की प्लानिंग की है। हालांकि अब तक इसे अप्रूवल नहीं मिल पाया है।

इधर भाजपा योगी आदित्यनाथ की सभा की तैयारी कर रही है। भाजपा ने भोजपुरी वोटरों को देखते हुए किरोड़ीमल नगर को इसके लिए चुना है। माना जा रहा है कि किरोडीमल नगर में सभा से रायगढ़ व खरसिया दो विधानसभा के मतदाताओं को कवर किया जा सकेगा। हालांकि आदित्यनाथ की सभा की सभा की विधिवत मंजूरी अब तक नहीं मिल पाई है। इसके अलावा अऩुज शर्मा और डा रमन सिंह की सभा का भी प्रस्ताव भाजपा ने भेजा है।

#EV2EVM: कौन होगा इस बार गोविंदपुरा का गोविंदा? क्या मामा जीतेंगे विश्वास या कमलनाथ रोकेंगे कमल का रथ? देखें ये स्पेशल कवरेज

बात करें भाजपा के बड़ी तैयारियों की तो इसी महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बैक टू बैक तीन सभाएं छत्तीसगढ़ में करेंगे। 4 नवम्बर को पीएम मोदी की एक सभा दुर्ग जिले में है। यहां वे भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में रैली को सम्बोधित करेंगे। इस तरह अगर राहुल गांधी की 4 नवम्बर की सभा को अप्रूवल मिलता है तो इस दिन छत्तीसगढ़ में सियासी तपिश अपने चरम पर नजर आएगी।

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत
सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown