Senior Journalist Payal Meht Passes Away: इस वरिष्ठ पत्रकार का निधन, इलाज शुरू होने से पहले ही थम गई सांसे…पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक
Senior Journalist Payal Mehta Passes Away: वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का निधन, इलाज शुरू होने से पहले ही थम गई सांसे...पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक
Senior Journalist Payal Mehta Passes Away: वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का निधन, 46 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा...पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक /image: AI Generated
- वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का निधन
- मुंबई में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
- PM मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक
नई दिल्ली: Senior Journalist Payal Mehta Passes Away ‘सीएनएन-न्यूज18’ की वरिष्ठ पत्रकार (CNN News18 Journalist) पायल मेहता का रविवार तड़के मुंबई में निधन हो गया। पायल (46) मुंबई की यात्रा पर थीं तभी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उनका निधन हो गया। वरिष्ठ पत्रकार शीला भट्ट ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘वह (मेहता) मुंबई की यात्रा पर थीं, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई। रात करीब दो बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी नब्ज थम गई।’’
मेहता (Payal Mehta Passes Away) को एक मेहनती पत्रकार के रूप में जाना जाता था और वह संसद, सरकार एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़ी खबरों को कवर करती थीं। वहीं उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और कई केंद्रीय मंत्रियों ने मेहता (Payal Mehta Death) के निधन पर शोक जताया।
पीएम मोदी ने जताया शोक
मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पायल मेहता एक मेहनती पत्रकार थीं जो जमीन से मजबूती से जुड़ी रहीं और राष्ट्रीय मुद्दों की गहरी समझ उनकी पत्रकारिता में दिखाई देती थी।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि मेहता को काम के अलावा उनके उस स्नेहपूर्ण और आत्मीय व्यवहार के लिए भी याद किया जाएगा जिससे उन्होंने कई लोगों के जीवन को छुआ। उन्होंने कहा, ‘‘उनका अचानक और असमय निधन अत्यंत दुखद है। उनके परिवार, मित्रों और सहकर्मियों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति दे। ओम शांति।’’
Payal Mehta Ji was a hardworking journalist who remained firmly connected to the ground, bringing a deep understanding of national issues to her reporting.
Beyond her work, she will be remembered for the kindness and warmth with which she touched so many lives. Her sudden and… pic.twitter.com/4uG7MmzGol
— Narendra Modi (@narendramodi) September 20, 2026
अमित शाह शाह ने जताया दुःख
शाह ने मेहता को विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध एक कुशल पत्रकार बताते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाशाली और समर्पित पत्रकार का असमय निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘मैं उनके शोकाकुल परिवार और मित्रों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह उन्हें इस गहरे दुख को सहने की शक्ति दें। ओम शांति।’’
Deeply saddened by the demise of senior journalist Payal Mehta Ji.
A thorough professional, committed to sharing every detail of information about an issue with her readers and viewers, and a person with a warm personality, was what defined her. The untimely passing of such a…
— Amit Shah (@AmitShah) September 20, 2026
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गहरा दुख जताया
Senior Journalist Payal Mehta Passes Away रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मेहता के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा, ‘‘वह हमें बहुत जल्द छोड़कर चली गईं। पायल बेहद मेहनती और समर्पित पत्रकार थीं, जिन्होंने पूरी प्रतिबद्धता और पेशेवर तरीके से संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया।’’
सिंह ने कहा कि संसद सत्र के दौरान मेहता सुबह से देर रात तक वहां मौजूद रहती थीं और कार्यवाही पर लगातार नजर रखते हुए पूरी निष्ठा से अपना दायित्व निभाती थीं।उन्होंने कहा, ‘‘इस कठिन घड़ी में उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दे। ओम शांति।’’
Deeply shocked and saddened to learn about the untimely passing of journalist Payal Mehta. She has left us far too soon.
Payal was an extremely hardworking and dedicated journalist who covered the Parliament beat with great commitment and professionalism. During Parliament…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 20, 2026
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी दुख जताया
Journalist Payal Mehta Passes Away रेल मंत्री तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी ‘‘पत्रकार और प्रिय मित्र पायल मेहता’’ के असमय निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा, ‘‘रिपोर्टिंग के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय था। ओम शांति।’’
Deeply pained by the untimely passing of journalist and dear friend Payal Mehta. Her dedication to reporting was exemplary.
Om Shanti🙏
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) September 20, 2026
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने जताया दुख
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि मेहता के निधन की खबर से वह स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं कुछ दिन पहले ही उनके पिता की प्रार्थना सभा में शामिल हुआ था। संसद सत्र के दौरान पायल भी मेरी तरह नियमित रूप से संसद आती थीं। वह एक सच्ची पेशेवर पत्रकार थीं। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। ओम शांति।’’
मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने दुख व्यक्त किया
Senior Journalist Payal Mehta Passes Away असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने भी मेहता के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन्हें लंबे समय से जानता था। वह बेहद जीवंत थीं और जो भी काम करती थीं, उसमें अपनी ऊर्जा और उत्साह भर देती थीं। उनकी सबसे खास बात यह थी कि वह अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित होने के साथ ही अपने रिश्तों को बहुत अहमियत देती थीं।’’ शर्मा ने मेहता के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘मैं प्रार्थना करता हूं कि उन्हें इस कठिन दौर से गुजरने की शक्ति मिले। मैं मेहता की सद्गति के लिए प्रार्थना करता हूं। ओम शांति।’’
ये भी पढ़ें
- Free Land Scheme BJP GOVT: नागरिकों को फ्री में 1300 स्क्वायर फीट जमीन देगी भाजपा सरकार, दिवाली से पहले खुला सौगातों का पिटारा, जानिए क्या है ये खास योजना
- Chhattisgarh Me Bhari Barish Ka Alert: बारिश से तरबतर होगा छत्तीसगढ़, अलगे पांच दिन इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
- Delhi Kathmandu Flight Return: काठमांडू के लिए उड़ान भरी थी फ्लाइट, इस वजह से वापस दिल्ली लौटना पड़ा, हैरान कर देने वाला मामला

Facebook


