CG Budget 2023: छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री ने पेश किया था साढ़े तीन हजार करोड़ का पहला बजट, अब एक लाख चार हजार करोड़ हुआ आकार

CG Budget 2023: वर्ष 2014-15 में बजट का आकार पहली बार 50 हजार करोड़ रुपये के पार पहुंचा। अनुपूरक को मिलाकर इसका कुल आकार 54 हजार 710 करोड़ रुपये हुआ।

CG Budget 2023: छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री ने पेश किया था साढ़े तीन हजार करोड़ का पहला बजट, अब एक लाख चार हजार करोड़ हुआ आकार

CG Budget 2023

Modified Date: March 6, 2023 / 11:38 am IST
Published Date: March 6, 2023 11:38 am IST

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में आज भूपेश बघेल अपने कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने जा रहे हैं। संभव है कि इसका आकार एक लाख हजार करोड़ से अधिक का हो सकता है। लेकिन हम आपको बता दें कि इसका इतिहास भी बहुत रोचक है। इसके पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने वर्ष 2001 में पहला बजट साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये का पेश किया था, जो अनुपूरक को मिलाकर पांच हजार 705 करोड़ रुपये का हुआ।

CG Budget 2023: वर्ष 2014-15 में बजट का आकार पहली बार 50 हजार करोड़ रुपये के पार पहुंचा। अनुपूरक को मिलाकर इसका कुल आकार 54 हजार 710 करोड़ रुपये हुआ। वहीं वर्ष 2018 में डा. रमन सिंह ने जब अपनी सरकार का अंतिम बजट पेश किया, तब इसका आकार 83 हजार 179 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था।

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2019 में अपना पहला बजट 90 हजार करोड़ रुपये से अधिक का पेश किया। 2022-23 में इसका आकार एक लाख चार हजार करोड़ रुपये हो चुका है।

आज पेश होने वाले बजट में विधानसभा के मोबाइल एप पर बजट की संपूर्ण जानकारी रहेगी। प्रतिदिन की कार्यसूची, प्रश्नोत्त्तरी के साथ-साथ सभा की कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण भी रहेगा। विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन से जुड़ी जानकारी रहेगी। इसके साथ ही बजट भाषण भी रहेगा। इस बार विधानसभा में पेपरलेस बजट पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी टेबलेट से बजट पेश करेंगे। विधायकों को भी एप के माध्यम से बजट की प्रति उपलब्‍ध कराई जाएगी।

CG Budget: आज पेश होने वाले राज्य बजट को छत्‍तीसगढ़ सरकार ने भरोसे का बजट कहा है। भरोसे का बजट टैगलाइन को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इंटरनेट मीडिया टीम ने ट्वीटर व अन्य प्लेटफार्म पर डीपी और प्रोफाइल में जगह दी है। मंत्रियों ने भी बजट पेश होने के पहले भरोसे के बजट टैगलाइन को ट्वीटर अकाउंट में इस्तेमाल किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बजट भाषण का प्रसारण सभी जिला मुख्यालयों में लाइव किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से यह व्यवस्था की गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री के बजट भाषण को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालय में एलईडी के माध्यम से लाइव प्रसारण कर कार्यकर्ताओं सहित आमजनता को दिखाए जाने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश के पदाधिकारियों, सांसद, पूर्व सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायक प्रत्याशी, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजन कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वह छह मार्च को सुबह 11 बजे जिला मुख्यालयों में बजट भाषण को बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारण करवाएं और बजट भाषण का स्वागत करें।

read more: CG Budget 2023: सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दे सकते हैं CM बघेल, HR में बढ़ोतरी का हो सकता है ऐलान
read more:  CG Budget 2023 में टैक्स में आम जनता को मिल सकती है बड़ी राहत, CM भूपेश कर सकते हैं ऐलान 

read more: 15 मार्च को पेश किया जाएगा बजट, गांव, गरीब, महिलाओं और किसानों पर रहेगा विशेष फोकस


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com