CG Cogress 3rd List 2023: 18 महिलाओं को कांग्रेस ने दिया मौक़ा तो काट दिए 22 के टिकट.. जाने क्या है सत्तादल की चुनावी रणनीति

शकुंतला के खिलाफ स्थानीय संगठन में भारी विरोध था जिसके बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे थे की शकुंतला को इस बार शायद ही पार्टी मौका दे। यह कयास सही साबित हुआ।

CG Cogress 3rd List 2023: 18 महिलाओं को कांग्रेस ने दिया मौक़ा तो काट दिए 22 के टिकट.. जाने क्या है सत्तादल की चुनावी रणनीति

CG Cogress 3rd List 2023

Modified Date: October 22, 2023 / 10:16 pm IST
Published Date: October 22, 2023 9:54 pm IST

रायपुर: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। सात नामों वाले इस लिस्ट में कांग्रेस ने चार विधायकों के नाम काट दिए है। सबसे चौंकाने वाला नाम कसडोल का है जहां बड़े नेताओं की सबसे विश्वस्त रही शकुंतला साहू का नाम भी सूची से गायब है। पार्टी ने यहाँ से उनकी जगह संदीप साहू को टिकट दिया है। इस तरह जातीय समीकरण का संतुलन बनाये रखते हुए कांग्रेस ने पार्टी के भीतर डैमेज कंट्रोल का प्रयास किया है। शकुंतला के खिलाफ स्थानीय संगठन में भारी विरोध था जिसके बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे थे की शकुंतला को इस बार शायद ही पार्टी मौका दे। यह कयास सही साबित हुआ।

रामपुर में बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें.. टिकट बदलने की मांग के साथ राजधानी पहुंचे श्यामलाल के समर्थक, जाने क्या चल रहा हेडक्वार्टर में

हालाँकि कांग्रेस ने महिलाओ को साधने की पूरी कोशिश की है। तीसरी लिस्ट में भी कांग्रेस ने 7 में से चार उम्मीदवार महिलायें है। इस तरह देखा जाएँ तो कांग्रेस ने प्रदेश भर के 90 विधानसभाओं में 18 महिलाओं को मौक़ा दिया है। आज जारी हुए लिस्ट को मिलकर कांग्रेस ने इस बार अपने कुल विधायकों में 22 को रिप्लेस किया है। अब देखना दिलचस्प होगा है कि बदल गए नामों के साथ क्या कांग्रेस अपना पुराना प्रदर्शन दोहरा पाएगी?

इन महिलाओं को मिला इस बार मौक़ा

01. प्रतापपुर से राजकुमारी मरावी
02. लैलूंगा से विद्यावती सिदार
03. सारंगढ़ से उत्तरी जांगड़े
04. पाली-तानाखार से दुलेश्वरी सिदार
05. तखतपुर से रश्मि सिंह
06. बिलाईगढ़ से कविता प्राण लहर
07. धरसींवा से छाया वर्मा
08. कुरूद से तारिणी चंद्राकर
09. संजारी बालोद से संगीता सिन्हा
10. डौंडीलोहारा से अनिला भेड़िया
11. डोंगरगढ़ से हर्षिता बघेल
12. भानुप्रतापपुर से सावित्री मंडावी
13. खैरागढ़ से यशोदा वर्मा
14. पामगढ़ से शेषराज बर्मन
15. बैकुंठपुर से अंबिका सिंहदेव
16. महासमुंद से डॉ. रश्मि चंद्राकर
17. सिहावा से अंबिका मरकाम
18. सरायपाली से चातुरी नंद

अब जुड़े IBC24 के WhatsApp Channel से

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown