Father killed his son: पिता ने अपने ही बेटे को उतारा मौत के घाट, शराब की लत से उजड़ गया परिवार 

Father killed his own son in chhattisgarh : एक शराबी पुत्र से परेशान होकर पिता ने पुत्र को कुल्हाड़ी से वारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पिता घटना के बाद से फरार था, जिसे चंद घंटे में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Father killed his son: पिता ने अपने ही बेटे को उतारा मौत के घाट, शराब की लत से उजड़ गया परिवार 

Rape case SIT arrests MLA-actor Mukesh

Modified Date: September 5, 2024 / 10:00 pm IST
Published Date: September 5, 2024 9:59 pm IST

जशपुर: Father killed his own son in chhattisgarh  एक शराबी पुत्र से परेशान होकर पिता ने पुत्र को कुल्हाड़ी से वारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पिता घटना के बाद से फरार था, जिसे चंद घंटे में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह घटना थाना दुलदुला क्षेत्र के ग्राम बनगांव की है।
मिली जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय महिला ने आज थाना दुलदुला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसके घर में पति दिलीप कुजूर उम्र 37 साल, 03 बच्चे एवं ससुर भिनसेंट कुजूर उम्र 62 साल के साथ में रहते हैं। महिला का पति दिलीप कुजूर शराब पीने का आदि था और प्रतिदिन घर में रखे चावल, दाल, धान इत्यादि को बेंचकर शराब पी जाता था। वह घर का कोई काम नहीं करता था। प्रार्थिया के घर का सारा काम, खेती-बारी से लेकर जानवरों की देखभाल तक इसके ससुर भिनसेंट कुजूर किया करते थे। प्रार्थिया का पति रोज दिन शराब पीता था इससे पूरा परिवार परेशान था।

Father killed his own son in chhattisgarh

इसके पहले 4 सितंबर की रात लगभग 08 बजे प्रार्थिया का ससुर भिनसेंट कुजूर बस्ती तरफ से शराब पीकर आया और खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिये चले गये। इसके बाद दिलीप कुजूर रात्रि 10ः30 बजे शराब पीकर आया। जिसके बाद पिता और पुत्र में खाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। भिनसेंट कुजूर ने अपने पुत्र को कहा कि रोज शराब पीकर आते हो, काम-धाम कुछ करते नहीं हो। इतने में दोनों के बीच झगड़ा हुआ-विवाद, हाथ-मुक्का से मारपीट होने लगा, इसी दौरान भिनसेंट कुजूर ने अपने पुत्र को धक्का मारकर जमीन में गिरा दिया एवं पास रखे कुल्हाड़ी से 05-06 बार दिलीप कुजूर के सिर में वारकर हत्या कर दिया।
वहीं आरोपी घटना घटित कर फरार हो गया। जिसे चंद घंटे के भीतर ही मुखबीर की सूचना पर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का कुल्हाड़ी को जब्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर आरोपी भिनसेंट कुजूर उम्र 62 साल निवासी बनगांव को आज 5 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com