Cancer Patient Orchestra Wish : ‘कैंसर की आखिरी स्टेज’… 7 लाख खर्च, 7 डांसर और वायरल तस्वीर! आखिर क्या है इस कहानी का सच?

सोशल मीडिया पर वायरल 'कैंसर की आखिरी स्टेज' वाले युवक की कहानी फर्जी निकली। अमन पासवान ने खुद बताया कि तस्वीर उनकी बहन की शादी की है और वह एक्सीडेंट के कारण बेड रेस्ट पर थे।

Cancer Patient Orchestra Wish : ‘कैंसर की आखिरी स्टेज’… 7 लाख खर्च, 7 डांसर और वायरल तस्वीर! आखिर क्या है इस कहानी का सच?
Modified Date: June 27, 2026 / 08:58 pm IST
Published Date: June 27, 2026 8:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल दावा पूरी तरह फर्जी निकला।
  • युवक अमन पासवान ने खुद बताई तस्वीर की सच्चाई।
  • कैंसर नहीं, एक्सीडेंट के कारण बेड रेस्ट पर था युवक।

दिल्ली: Cancer Patient Orchestra Wish : सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी समारोह की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और भावुक भी। तस्वीर में एक व्यक्ति बिस्तर पर लेटा हुआ है और अपने आसपास खड़ी महिलाओं पर पैसे उड़ाता नजर आ रहा है। रंजन सिंह नाम के एक एक्स (X) यूजर सहित कई लोगों ने दावा किया है कि यह लड़का बिहार का है और कैंसर की आखिरी स्टेज पर है। उसकी अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए परिजनों ने 7 लाख रुपये में 7 डांसर्स बुलाईं और ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया।

क्या है वायरल दावे की सच्चाई?

जब इस वायरल दावे की पड़ताल की गई, तो सच पूरी तरह से अलग और चौंकाने वाला निकला। यह पूरी कहानी और दावा पूरी तरह से फर्जी है। तस्वीर में नजर आ रहे युवक को न तो कैंसर है और न ही यह उसकी कोई अंतिम इच्छा का वीडियो है। दरअसल, यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के जानीपुर गांव का है।

युवक ने खुद बताया वायरल फोटो का सच

तस्वीर में बिस्तर पर लेटे नजर आ रहे युवक का नाम अमन पासवान है। Cancer Patient Final Wish Fake Claim Exposed अमन ने स्वयं इस भ्रामक दावे का खंडन करते हुए सच्चाई बताई है। अमन ने बताया, “मेरी बहन की शादी 21 जून को थी। लेकिन शादी से करीब 20 दिन पहले, यानी 31 मई को मेरा एक्सीडेंट हो गया था। हादसे में मेरे पैर और कूल्हे में गंभीर चोटें आई थीं, जिसकी वजह से डॉक्टरों ने मुझे पूरी तरह बेड रेस्ट की सलाह दी थी।”

बिस्तर में बैठे में जश्न में हुए शामिल

अमन ने आगे बताया कि क्योंकि शादी की तैयारियां पहले ही पूरी हो चुकी थीं और ऑर्केस्ट्रा का भी इंतजाम किया गया था, इसलिए वह बिस्तर पर लेटे-लेटे ही अपनी बहन की शादी की रस्मों और जश्न में शामिल हुए थे। अमन ने खुद इस शादी का वीडियो 22 जून, 2026 को अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किया था, जहां से इसका स्क्रीनशॉट लेकर गलत और झूठे दावों के साथ वायरल कर दिया गया।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.