CG Naib Tehsildar Rape Case: पहले बुलाया होटल.. फिर झांसा देकर किया सेक्स! छत्तीसगढ़ में नायब तहसीलदार की काली करतूत, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू
पहले बुलाया होटल.. फिर झांसा देकर किया सेक्स! छत्तीसगढ़ में नायब तहसीलदार की काली करतूत, CG Naib Tehsildar Rape Case Raipur
रायपुरः CG Naib Tehsildar Rape Case: राजधानी रायपुर में एक नायब तहसीलदार के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। गंज थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अधिकारी दिवाकर भास्कर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि सोशल मीडिया के जरिए दोनों की पहचान हुई थी, जिसके बाद बातचीत बढ़ी और अधिकारी ने शादी का भरोसा देकर युवती के साथ संबंध बनाए।
CG Naib Tehsildar Rape Case: पीड़िता के मुताबिक दिवाकर भास्कर ने उसे रायपुर के एक होटल में बुलाया और शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। हालांकि बाद में जब उसने शादी को लेकर बात की तो आरोपी लगातार टालमटोल करने लगा। युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ धोखे से संबंध बनाए गए, जिसके बाद उसने गंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
जांच में सामने आया है कि आरोपी दिवाकर भास्कर वर्तमान में सूरजपुर जिले के लटौरी क्षेत्र में नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ है। मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार उसने 6 जून से मेडिकल लीव ले रखी है और तब से कार्यालय में भी उपस्थित नहीं हुआ है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका था।
इन्हें भी पढ़ें :
- Balrampur Water Crisis News : सैकड़ों फीट खुदाई के बाद भी नहीं निकल रहा था पानी, अब सूखा मिटाने के लिए ग्रामीणों ने शुरू किया अनोखा अभियान
- Gwalior Dabra Crime News : मासूम जिसे कहती थी ‘अंकल’, उसी ने बंद कमरे में कर दिया खौफनाक कांड, ऐन वक्त पर महिला ने देखा तो उड़ गए होश
- Bilaspur Snakebite Fraud Case : मुर्दों को सांप का शिकार बनाकर डकार गए करोड़ों का मुआवजा,न्यायधानी के सर्पदंश कांड का पर्दाफाश, पूरा मामला जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Facebook


