Raipur Kidnapping Case: राजधानी में दिनदहाड़े 12वीं के छात्र का अपहरण, कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा, नाबालिग की हालत देख पुलिस के भी उड़े होश
Raipur Kidnapping Case: राजधानी में दिनदहाड़े 12वीं के छात्र का अपहरण, कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा, नाबालिग की हालत देख पुलिस के भी उड़े होश
Raipur Kidnapping Case | Photo Credit: IBC24
- 12वीं छात्र का अपहरण
- दलदल सिवनी से उठाया गया
- कमरे में बंद कर पिटाई
रायपुर: Raipur Kidnapping Case प्रदेश में लगातार अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ गया है। आए दिन अपराधी लूटपाट, चाकूबाजी जैसे कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। (Raipur Crime News) इसी बीच एक बार फिर राजधानी रायपुर से अपहरण का मामला सामने आया है। यहां दिनदहाड़े 12 के छात्र का अपहरण कर लिया गया है।
युवक की हालत नाजुक
Raipur Kidnapping Case मिली जानकारी के अनुसार, मामला राजधानी रायपुर के दलदल सिवनी का है। बताया जा रहा है कि दलदल सिवनी निवासी 12 के छात्र को कुद लोगों ने अपहरण कर लिया। जिसके बाद माना कुम्हारी होते हुए उसे भिलाई में ले जाकर कमरे में बंद कर दिया और वहां उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे युवक की हालत नाजुक हो गई।
जैसे ही पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी मिली, पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों में अरमान सिद्दीकी, मुदित मिश्रा, शिव सोनी और रोशन सोनी समेत अन्य लोग शामिल है।
पुलिसकर्मी की भूमिका पर भी सवाल
आरोप है कि नाबालिग का अपहरण कर उसके सोने की अंगूठी समेत 40 हजार रुपए नगदी छीना गया। परिजनों ने भिलाई के एक पुलिसकर्मी की भूमिका को भी संदिग्ध बताया है। उनका आरोप है कि इस पूरे मामले में पुलिसकर्मी की भूमिका की जांच होनी चाहिए। मामले में अपहरण और मारपीट समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जामुल थाना पुलिस ने जीरो पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दो जिलों की पुलिस के बीच उलझी जांच?
बता दें कि मामला रायपुर और दुर्ग दो जिलों से जुड़ा हुआ है। जिसकी वजह से जांच को लेकर स्थिति स्प्ष्ट नहीं हो पा रही है। अपहरण रायपुर से हुआ, जबकि छात्र को भिलाई ले जाकर मारपीट किए जाने का आरोप है। ऐसे में दोनों जिलों की पुलिस के बीच जांच का मामला उलझता नजर आ रहा है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Rasfifal 12 September 2026: आज इन 6 राशि वालों को मिलेंगे तरक्की के मौके, मेष से मीन तक कैसा रहेगा दिन, जानें अपना राशिफल
- Vande Bharat: पीएम आवास पर पॉलिटिक्स! डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व सीएम को दी चुनौती, क्या 15 सितंबर को दोनों नेताओं के बीच होगी बहस?
- शह मात The Big Debate: तिलक, गंगाजल, मुसलमान..’गरबा’ पर सियासी घमासान, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के बयान से गरमाई सियासत, क्या गरबे पर बयानबाजी से और बढ़ेगा बंटवारा?

Facebook


