Sitamarhi Jila Parishad member Husband Murder: जिला परिषद सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे तभी आरोपियों ने मारी 8 गोलियां, इधर आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर किया पथराव

Sitamarhi Jila Parishad member Husband Murder: जिला परिषद सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे तभी आरोपियों ने मारी 8 गोलियां, इधर आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर किया पथराव

Sitamarhi Jila Parishad member Husband Murder: जिला परिषद सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे तभी आरोपियों ने मारी 8 गोलियां, इधर आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर किया पथराव

Sitamarhi Jila Parishad member Husband Murder: जिला परिषद सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे तभी आरोपियों ने मारी 8 गोलियां, इधर आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर किया पथराव /image: Social Media X

Modified Date: September 12, 2026 / 11:15 am IST
Published Date: September 12, 2026 11:13 am IST
HIGHLIGHTS
  • जिला परिषद सदस्य के पति की हत्या, 8 गोलियां मारी गईं
  • इलाके में भारी आक्रोश, ग्रामीणों ने आरोपियों के घर पर हमला किया।
  • पुलिस पर पथराव, दो इंस्पेक्टर घायल

सीतामढ़ी: Sitamarhi Jila Parishad member Husband Murder बिहार से एक दिल दहलाने वाला हत्याकांड सामने आया है, सीतामढ़ी में मॉर्निंग वॉक पर निकले जिला परिषद सदस्य के पति बैद्यनाथ महतो की गोली मारकर हत्या (Baidyanath Mahto shot dead) कर दी गई। बताया जाता है कि शनिवार सुबह जब वो मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए थे तभी डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया रामपट्टी चौक के पास स्थित पथरिया श्मशान के पास ये वारदात हुई है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मॉर्निंग वॉक पर गोली मारकर हत्या

Sitamarhi Jila Parishad member Husband Murder  मिली जानकारी के अनुसार, बैद्यनाथ महतो वार्ड संख्या 13 की जिला परिषद सदस्य दिलखुश देवी के पति हैं। अज्ञात हमलावरों ने बैद्यनाथ महतो पर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए 8 गोलियां मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद उनके समर्थकों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर पर हमला किया है।

पुलिस की टीम पर पथराव

Husband of Zila Parishad member, Baidyanath Mahto, shot dead ग्रामीणों का गुस्सा मौके पर पहुंची पुलिस के ऊपर भी फूट पड़ा, लोगों ने पुलिस की टीम पर पथराव किया, जिससे पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर भागने को मजबूर हो गए। दो इंस्पेक्टर घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल इलाके में 12 थानों की पुलिस पहुंची हैं। SP, डीएम भी मौके पर पहुंचे हैं और हालात पर काबू पाने की कोशिशें कर रही है।

 

इससे पहले भी हुआ था जानलेवा हमला

बताया जा रहा है कि बैद्यनाथ महतो पर इससे पहले भी जानलेवा हमला किया गया था। उस घटना के बाद ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि उस मामले में पुलिस ने अपेक्षित कार्रवाई नहीं की। अब एक बार फिर बैद्यनाथ महतो की हत्या के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों में घटना को लेकर काफी आक्रोश है।

 

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.