BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG Assembly Budget Session: एसपी करेंगे भृत्य योगेंद्र पटेल की संदिग्ध मौत मामले की जांच, भाजपा विधायक की मांग पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने की घोषणा

एसपी करेंगे भृत्य योगेंद्र पटेल की संदिग्ध मौत मामले की जांच, CG Vidhansabha Budget Session: SP will investigate the case of suspicious death of servant Yogendra Patel

Jagadalpur News / image Source: File

Jagadalpur News / image Source: File

Deepak Sahu
Published: 18 Mar 2025 | 12:37 pmModified: 18 Mar 2025 | 3:07 pm

रायपुरः CG Assembly Budget Session छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र जारी है। मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। भाजपा और कांग्रेस के विधायकों ने कई मुद्दों को लेकर मंत्रियों से सवाल किए। प्रश्नकाल के दौरान पुलिस भर्ती में गड़बड़ी का मुद्दा भी गूंजा। खल्लारी से कांग्रेस विधायक द्वारिकाधीश यादव ने इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिस तरह की गड़बड़ी राजनांदगांव और बिलासपुर में सामने आयी है, वो बिना पुलिस अधिकारियों के संलिप्तता के संभव नहीं है। उन्होंने दोषी पुलिस अफसरों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की।

Read More : PM Modi speech in Lok sabha: लोकसभा को संबोधित कर रहे पीएम मोदी, महाकुंभ के आयोजन को लेकर कही ये बात, देखें लाइव 

CG Assembly Budget Session जवाब में गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि 2 स्थानों में गड़बड़ी की शिकायत मिली है, बाकी जिलों में कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि राजनांदगांव में पुलिस अफसरों ने गड़बड़ी पाने के बाद परीक्षा निरस्त कर दिया। मामले में पांच सदस्यीय टीम बनाकर जांच की जा रही है। गृहमंत्री ने बताया कि 95 हजार वीडियो देखकर मामले की जांच की जा रही है। गृहमंत्री ने कहा कि गड़बड़ी पुलिसकर्मियों की तरफ से की गई है, इसे लेकर कार्रवाई भी की गई है। इस जवाब पर विधायक द्वारिकाधीश यादव ने पूछा कि क्या आरक्षक ही पुलिस भर्ती कर रहे? ये कैसा सिस्टम बना है? जहां कांस्टेबल के जिम्मे भर्ती छोड़ दी गयी है। पुलिस भर्ती में गड़बड़ी के लिए बड़े अफसर जिम्मेदार हैं, इसलिए इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। जवाब में गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासन के समय जो भर्ती नहीं हो सकी, वो हमारी सरकार ने किया है। जहां गड़बड़ी सामने आई वहां हमारी सरकार ने कार्रवाई की है। पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी सामने आते ही रद्द किया गया है। जो पुलिस भर्ती में गड़बड़ी का जिम्मेदार होगा वह जेल जाएगा।

Read More : CG Assembly Budget Session: विधानसभा में गूंजा पुलिस भर्ती में गड़बड़ी का मुद्दा, कांग्रेस विधायक ने की CBI जांच की मांग, जवाब में गृहमंत्री शर्मा ने कही ये बात

एसपी करेंगे भृत्य योगेंद्र पटेल की मौत की जांच

प्रश्नकाल के दौरान नारायणपुर के भृत्य योगेंद्र पटेल की संदिग्ध मौत का मामला भी गूंजा। विधायक लता उसेंडी ने इस मामले को उठाते हुए साजिश की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि मौत के बाद बिना पीएम के गृह ग्राम ले जाया गया। कड़े विरोध के बाद नारायणपुर में किया गया पोस्टमार्टम किया गया। दोषी अधिकारी के खिलाफ जांच होना चाहिए। इस पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने एसपी से मामले की जांच कराने की घोषणा की।

https://www.youtube.com/watch?v=ZnQu3-opA9Q&pp=ygUFaWJjMjQ%3D

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: नारायणपुर जिले के भृत्य योगेंद्र पटेल की संदिग्ध मौत का मामला विधानसभा में उठाया गया। विधायक लता उसेंडी ने साजिश की आशंका जताई और बताया कि योगेंद्र पटेल की मौत के बाद बिना पोस्टमॉर्टम के उनके गृह ग्राम भेज दिया गया था, बाद में विरोध के बाद नारायणपुर में पोस्टमॉर्टम किया गया। उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ जांच की मांग की।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: CG Vidhansabha Budget Session: SP will investigate the case of suspicious death of servant Yogendra Patel

छत्तीसगढ़

और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm