रायपुरः CGBSE 10th State Topper: छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष 3 लाख 20 हजार 535 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी थी। इनमें 1 लाख 42 हजार 881 बालक और 1 लाख 77 हजार 654 बालिका शामिल है। दसवीं में दीपांशी बौद्ध ने टॉप किया है। उन्होंने 593 अंक हासिल किए हैं। छात्र अपना रिजल्ट मंडल की आधिकारिक वेबसाइट https://cg.results.nic.in/ पर रोल नंबर डालकर आसानी से देख सकते हैं। इसके अलावा IBC24 की वेबसाइट https://www.ibc24.in/cgbse-nic-in-result पर छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
CGBSE 10th-12th Result 2026 Link ऐसे चेक कर सकेंगे (cg board class 10th result 2026 kaise dekhe)
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in या cg.results.nic.in पर जाना होगा।
होम पेज पर आपको 10th या 12th क्लास रिजल्ट का लिंक नजर आएगा, इनमें से अपनी क्लास वाले लिंक पर क्लिक करें ।
इसके बाद रोल नंबर और कैप्चा कोड डालकर सबमिट का बटन दबाएं।
सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी और इसे यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं।