CG Board Paper Leak : बोर्ड रिजल्ट के बीच बड़ा सस्पेंस! पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी फरार, अब NSUI ने उठाया ये कदम

Ads

CG Board Paper Leak : बोर्ड रिजल्ट के बीच बड़ा सस्पेंस! पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी फरार, अब NSUI ने उठाया ये कदम

  •  
  • Publish Date - April 29, 2026 / 01:19 PM IST,
    Updated On - April 29, 2026 / 01:19 PM IST

CG Board Paper Leak/Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • पेपर लीक को लेकर NSUI ने विरोध प्रदर्शन की घोषणा की
  • व्हाट्सएप पर परीक्षा से पहले 15 प्रश्न वायरल होने का आरोप
  • मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर NSUI का धरना-प्रदर्शन ऐलान

रायपुर। CG Board Paper Leak : छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा परिणाम आज जारी किए जाएंगे, वहीं दूसरी ओर पेपर लीक विवाद को लेकर एक बार फिर प्रदेश की राजनीतिक गर्मा गई है। अब तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने के विरोध में NSUI ने धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है।

NSUI के मुताबिक, 14 मार्च को आयोजित 12वीं हिंदी विषय की बोर्ड परीक्षा से पहले 13 मार्च की देर रात एक व्हाट्सएप ग्रुप में प्रश्न पत्र से जुड़े सवाल वायरल हुए थे। 13 मार्च की रात करीब 2 बजकर 41 मिनट पर एक व्हाट्सएप ग्रुप में हाथ से लिखे 15 प्रश्न भेजे गए थे। इसके दो मिनट बाद यानी 2 बजकर 43 मिनट पर उसी नंबर से एक और संदेश आया, जिसमें लिखा था- इसे भी देख लेना। वहीं इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिस पर NSUI ने नाराजगी जताई है।

प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का इंतज़ार आज खत्म होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणामों की आज 2: 30 बजे आज आधिकारिक रूप से घोषणा की जाएगी। इस खास मौके पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं साथ ही टॉपर्स को डेढ़-डेढ़ लाख की राशि देने की घोषणा की है।

CGBSE 10th 12th Result 2026 टॉपर्स को मिलेगा डेढ़-डेढ़ लाख रुपये

नतीजों की घोषणा के साथ ही मेधावी छात्रों के लिए बड़े इनाम का ऐलान किया गया है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रदेश के सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी है।  उन्होंने10वीं और 12वीं की ( Merit List) में स्थान बनाने वाले टॉपर्स को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा की जिन बच्चों का रिज़ल्ट उनके अनुरूप न आए तो निराश न हों उनके सामने अभी कई मौक़े मिलेंगे।

आज दोपहर 2.30 बजे जारी होगा रिजल्ट

CG Board 10th 12th Result 2026 Live जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परीक्षा परिणाम आज अपरान्ह 02.30 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर, रायपुर के कक्ष क्रमांक S -2-12 में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव द्वारा घोषित किया जाएगा। बता दें कि इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा में प्रदेश भर से लाखों छात्र शामिल हुए थे, जो पिछले काफी समय से अपने परिणामों का इंतज़ार कर रहे थे।

आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते है रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। शिक्षा विभाग ने परिणाम घोषित करने की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। मंत्री गजेंद्र यादव ने छात्रों को अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुए बेहतर भविष्य की कामना की है।आपको बता दें की आप अपना रिजल्ट CGBSE 10th-12 Result 2026 Link सीजीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in के साथ-साथ DigiLocker के जरिए भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

CGBSE 10th-12th Result 2026 Link ऐसे चेक कर सकेंगे (cg board class 10th result 2026 kaise dekhe)

  • आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर CGBSE 10th Result 2026 / results.cg.nic.in लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

IBC24 पर कैसे देखे रिजल्ट्स ? https://www.ibc24.in/cgbse-nic-in-result

  • छात्र सबसे पहले IBC24 की वेबसाइ पर जाएं।
  • इसके बाद रिजल्ट वाले सेक्शन पर क्लिक करें। https://www.ibc24.in/cgbse-nic-in-result
  • अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा

CG Board पेपर लीक मामला क्या है?

आरोप है कि 12वीं हिंदी परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र के कुछ सवाल व्हाट्सएप पर वायरल हुए थे।

पेपर लीक का मामला किस परीक्षा से जुड़ा है?

यह मामला 14 मार्च को हुई 12वीं कक्षा की हिंदी परीक्षा से जुड़ा है।

पेपर लीक कैसे सामने आया?

आरोप है कि परीक्षा से एक दिन पहले व्हाट्सएप पर प्रश्न पत्र के हाथ से लिखे प्रश्न वायरल हुए थे।

इस मामले में क्या कार्रवाई हुई है?

अब तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिसे लेकर विरोध हो रहा है।

NSUI क्या मांग कर रही है?

NSUI आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है।