छत्तीसगढ़: बलौदाबाजार के वन अधिकारियों ने जल संरक्षण अभियान के लिए सामुदायिक शक्ति का उपयोग किया

छत्तीसगढ़: बलौदाबाजार के वन अधिकारियों ने जल संरक्षण अभियान के लिए सामुदायिक शक्ति का उपयोग किया

छत्तीसगढ़: बलौदाबाजार के वन अधिकारियों ने जल संरक्षण अभियान के लिए सामुदायिक शक्ति का उपयोग किया
Modified Date: May 10, 2026 / 06:38 pm IST
Published Date: May 10, 2026 6:38 pm IST

रायपुर, 10 मई (भाषा) छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से वन विभाग ने 56 गांवों में 1.26 लाख जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण का अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, केंद्र सरकार की ‘कैच द रेन’ पहल से जुड़ा ‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान भूजल स्तर बढ़ाने, वर्षा जल संरक्षण और जलग्रहण प्रबंधन को मजबूत करने पर केंद्रित है। अब तक 20 हजार से अधिक संरचनाओं का निर्माण किया जा चुका है।

बलौदाबाजार के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) धम्मशील गणवीर ने पीटाआई-भाषा से कहा, ‘‘जल संचय जन भागीदारी अभियान का उद्देश्य जल, वन और स्थानीय समुदायों को एकीकृत करके एक स्थायी संरक्षण मॉडल विकसित करना है।’’

उन्होंने बताया कि अभियान की तैयारी 2025 में ‘जल जंगल यात्रा’ कार्यक्रम के जरिए शुरू की गई थी।

‘जल जंगल यात्रा’ कार्यक्रम के तहत वन मंडल क्षेत्र में 20 से अधिक यात्राएं निकाली गईं , जिनमें विद्यार्थियों, युवाओं, स्थानीय समुदायों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया था।

उन्होंने कहा कि बलौदाबाजार वन विभाग ने 2026-27 के लिए लगभग 1.26 लाख जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण का लक्ष्य रखा है।

भाषा राखी नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में