Chhattisgarh IPS Transfer: बस्तर रेंज के नए IG होंगे ये सीनियर IPS अधिकारी, रिलीव हुए पी. सुंदरराज, राज्य सरकार ने जारी किए आदेश

Chhattisgarh News: सरकार ने IPS अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को बस्तर रेंज का नया IG नियुक्त किया है। वे पूर्व IG पी सुंदरराज की जगह संभालेंगे।

Chhattisgarh IPS Transfer: बस्तर रेंज के नए IG होंगे ये सीनियर IPS अधिकारी, रिलीव हुए पी. सुंदरराज, राज्य सरकार ने जारी किए आदेश

Chhattisgarh IPS Transfer/Photo Credit: Social Media

Modified Date: June 25, 2026 / 04:02 pm IST
Published Date: June 25, 2026 3:29 pm IST
HIGHLIGHTS
  • IPS अधिकारी Badrinarayan Meena को बस्तर रेंज का नया IG नियुक्त किया गया
  • वे पूर्व IG P. Sundarraj की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे
  • राज्य सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है

रायपुर। Chhattisgarh IPS Transfer: राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 2004 कैडर के वरिष्ठ अधिकारी बद्रीनारायण मीणा (Badrinarayan Meena IPS) अब को बस्तर रेंज का नया आईजी बनाया है। मीणा बस्तर के पूर्व आईजी पी सुंदरराज (P. Sundarraj) की जगह लेंगे। जारी आदेश के अनुसार, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ मीणा को अस्थायी रूप से बस्तर रेंज के जगदलपुर पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया है।

Chhattisgarh IPS Transfer आपको बता दें कि सुंदरराज केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। जिसके चलते मीणा को ये बड़ी जिमेदारी दी है गई। इससे पहले बद्रीनारायण मीणा रायपुर के पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक भी रह चुके हैं। मीणा अब बस्तर रेंज की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। सरकार के आदेश के अनुसार यह पदस्थापना आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

 

 

 

 

 

ये भी पढ़ें

Join Our Whatsapp Group

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.