Ram Mandir Donation: क्या सच में गायब हो गई काकभुशुंडि की प्रतिमा? भक्त के दावे पर सीताराम दास महाराज ने बताई सच्चाई, कहा- ‘कानूनी कार्रवाई की जाएगी’

Ram Mandir Donation: क्या सच में गायब हो गई काकभुशुंडि की प्रतिमा? भक्त के दावे पर सीताराम दास महाराज ने बताई सच्चाई, कहा- 'कानूनी कार्रवाई की जाएगी'

Ram Mandir Donation: क्या सच में गायब हो गई काकभुशुंडि की प्रतिमा? भक्त के दावे पर सीताराम दास महाराज ने बताई सच्चाई, कहा- ‘कानूनी कार्रवाई की जाएगी’

Ram Mandir Kakbhushundi Idol | Photo Credit: AI

Modified Date: June 25, 2026 / 03:58 pm IST
Published Date: June 25, 2026 3:08 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अनीता भारद्वाज के दावे को ने किया महाराज का खंडन
  • सीताराम दास जी ने अफवाह फैलाने पर चेतावनी दी
  • चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच जारी

अयोध्या: Ram Mandir Donation उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे (Ram Mandir Donation) को लगातार विवाद बढ़ता ही जा रहा है। चढ़ावा चोरी प्रकरण को छह दिनों तक खंगालने के बाद विशेष जांच दल (एसआइटी) ने प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी। इस मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है, लेकिन आए दिन इस मामले में नए नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच एक महिला ने चढ़ावा को लेकर बड़ा दावा किया था, जिसको अब पीठाधीश्वर सीताराम दास जी महाराज ने खंडन कर दिया है। उन्होंने कहा कि महिला सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाई जा रही हैं।

Ram Mandir Kakbhushundi Idol साकेत भवन पीठाधीश्वर सीताराम दास जी महाराज ने कहा कि “मैंने सोशल मीडिया पर देखा कि एक महिला ने काकभुशुंडी दान की थी और अब सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि वह चोरी हो गई है। मैंने कारसेवकपुरम गया और वहाँ काकभुशुंडी की पूजा होते देखी। मैं उन दानदाताओं और भक्तों से अनुरोध करूँगा जिन्होंने काकभुशुंडी दान की है, कि वे कारसेवकपुरम आकर उसे देखें। ऐसी अफवाहें नहीं फैलाई जानी चाहिए जो लोगों की आस्था को ठेस पहुँचाती हैं। अगर आपको सोशल मीडिया से कोई अफवाह मिलती भी है, तो उसे फैलाने से पहले उसकी पुष्टि कर लें। अगर आप पुष्टि किए बिना उसे फैलाते हैं, तो आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी”

चांदी के काकभुशुंडि दान को लेकर उठे सवाल

आपको बता दें कि दानदाता अनीता भारद्वाज ने दावा किया था कि उन्होंने राम मंदिर परिसर में चांदी से निर्मित काकभुशुंडि प्रतिमा दान स्वरूप सौंपी थी, लेकिन उन्हें अब तक उसकी कोई आधिकारिक रसीद या फोटो उपलब्ध नहीं कराई गई है। अनीता के अनुसार, तस्वीर में जो चांदी का कौवा (काकभुशुंडि) देख रहे हैं, वह अनीता भारद्वाज ने चंपत राय को (Kakbhushundi Donation Ram Mandir) दिया था, ताकि राम मंदिर दरबार में इन्हें रखा जा सके। हालांकि, इस संबंध में अभी तक किसी स्वतंत्र एजेंसी या आधिकारिक दस्तावेज से इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।