IAS अफसरों के बाद अब IPS अधिकारियों का तबादला, बदले गए इस जिले के एसपी, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
IAS अफसरों के बाद अब IPS अधिकारियों का तबादला, बदले गए इस जिले के एसपीः Chhattisgarh government issued transfer order of two IPS officers
MP administrative service officers transferred
रायपुरः छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएएस अफसरों के बाद अब प्रदेश के आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। इस संबंध में राज्य सरकार के गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक बालोद जिले के एसपी गोवर्धन राम ठाकुर को अब पुलिस मुख्यालय बुलाया गया है। उन्हें यहां सहायक पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं भानुप्रतापपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव को अब बालोद जिले की कमान दी गई है। उन्हें बालोद जिले का एसपी बनाया गया है। बता दें कि राज्य सरकार ने आज ही प्रदेश के आधा दर्जन से ज्यादा आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। गरियाबंद जिले के कलेक्टर नम्रता गांधी को मंत्रालय बुलाया गया है। उन्हें स्थान पर रायपुर के नगर निगम कमिश्नर प्रभात मलिक को गरियाबंद जिले का कलेक्टर बनया गया है।
राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी.#Transfers #IPSTransfer#Transferbreaking #Chhattisgarh #BreakingNews #BREAKING pic.twitter.com/EcLHnh14SS
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) May 31, 2022

Facebook


