Vaibhav Suryavanshi Latest News: जो कोई क्रिकेटर नहीं कर पाया, वो चमत्कार करना चाहते है वैभव सूर्यवंशी.. बताया अपना सपना, चाहते है ये अनोखा रिकॉर्ड बनाना
Vaibhav Suryavanshi Double Century in T20 Cricket: वैभव सूर्यवंशी ने टी20 में 200 रन बनाने और क्रिस गेल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ने का सपना बताया।
Vaibhav Suryavanshi Double Century in T20 Cricket || IMAGE- The Switch | Kevin Pietersen
- वैभव सूर्यवंशी टी20 क्रिकेट में 200 रन बनाना चाहते हैं।
- युवा बल्लेबाज ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का लक्ष्य रखा।
- IPL 2026 में वैभव ने 583 रन बनाकर सबको प्रभावित किया।
मुंबई: आईपीएल में अपने तूफान पारियों से पूरी दुनिया का ध्यान खींचने वाले महज 15 साल के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वह टी20 क्रिकेट में 200 रन बनाना चाहते हैं। (Vaibhav Suryavanshi Double Century in T20 Cricket) साथ ही उनका लक्ष्य क्रिस गेल के 175* रन के रिकॉर्ड को तोड़ना भी है। 15 साल के वैभव ने इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन के यूट्यूब शो ‘द स्विच’ में यह बात कही।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
“टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं”
जब केविन पीटरसन ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें अर्धशतक का जश्न मनाना पसंद है, तो वैभव ने कहा, “इतना ज्यादा नहीं। मैं टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं। मैं गेल का रिकॉर्ड तोड़ना चाहता हूं।” बता दें कि, क्रिस गेल ने IPL 2013 में आरसीबी के लिए खेलते हुए 175* रन बनाए थे, जो अब तक टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।
Kevin Pietersen ने पूछा — batting first पसंद है या chasing?
वैभव सूर्यवंशी ने कहा — “कुछ भी… बस T20 में 200 बनाना है।” 🔥
जब Pietersen ने Chris Gayle के 175 रन वाले रिकॉर्ड की बात की,
तो वैभव का जवाब था — “वो रिकॉर्ड तोड़ना है।” pic.twitter.com/vavLjJ0QFe— सीतामढ़ी जिला 🇮🇳 (@SitamarhiJila) May 25, 2026
IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन
राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 14 मैचों में 583 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 232 से ज्यादा रहा और उन्होंने एक शतक व तीन अर्धशतक लगाए। वैभव इस सीजन 53 छक्के
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
गौरतलब है कि, वैभव ने पिछले साल आईपीएल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक लगाया था। वह IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने थे। (Vaibhav Suryavanshi Double Century in T20 Cricket) इसके अलावा वह टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं। उनके इस अद्वितीय प्रतिभा और बल्लेबाजी करने के तरीके को देखते हुए उन्हें भारतीय क्रिकेट के A टीम में भी शामिल कर लिया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:
सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली को शामिल किया जाना मिथिला के लिए गर्व की बात: सम्राट चौधरी
आत्मविश्वास से भरी भारतीय महिला हॉकी टीम आस्ट्रेलियाई चुनौती के लिये तैयार
फिलीपीन : निर्माणाधीन होटल के ढहने से चार लोगों की मौत और 17 लापता
जौनपुर में दूल्हा हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में मारा गया, थाना प्रभारी गोली लगने से घायल
केरल उच्च न्यायालय ने जनजातीय समुदाय के व्यक्ति की हत्या के मामले में पहले आरोपी को बरी किया
सेबी ने 20 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर हेरफेर मामले में सात व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाया

Facebook


