Madhya Pradesh Weather: नौतपा के बीच लोगों को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, कई जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Madhya Pradesh Weather: नौतपा के बीच लोगों को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, कई जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Madhya Pradesh Weather | Photo Credit: AI
- अगले 9 दिन भीषण गर्मी और तेज धूप
- 44 जिलों में लू, 5 जिलों में रेड अलर्ट
- 28 मई से बारिश और आंधी की संभावना
भोपाल: Madhya Pradesh Weather भीषण गर्मी और तेज धूप के लिए प्रसिद्ध नौतपा (Nautapa 2026) की शुरुआत हो चुकी है। सका मतलब है कि अगले 9 दिन और ज्यादा गर्मी रहेगी। हीटवेव और तापमान भी बढ़ेगा। (Heatwave Alert) तापमान 45°C से ज्यादा बना रह सकता है। वहीं बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मंगलवार को भोपाल, उमरिया, दमोह समेत 15 से ज्यादा जिलों में तेज गर्मी के साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली।
कई जिलों में आंधी-बारिश का भी अलर्ट
Madhya Pradesh Weather IMD ने 28 मई से प्रदेश में प्री-मानसून (Pre Monsoon Update) गतिविधियों के संकेत दिए हैं। वहीं उत्तरी और दक्षिणी मध्यप्रदेश के 14 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। (Rain Alert in MP) मौसम विभाग के अनुसार 28 मई को ग्वालियर, चंबल, सागर और जबलपुर संभाग के 14 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि प्री-मानसून एक्टिविटी बढ़ने लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
सोमवार को मध्यप्रदेश में कैसा रहा मौसम?
नौतपा की शुरुआत के साथ ही मध्य प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में आ गया। सोमवार को खजुराहो में रिकॉर्ड 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कई शहरों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया, जबकि प्रदेश के 44 जिलों में हीटवेव का असर रहा। 5 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: पेट्रोल-डीजल का ‘चौका’.. महंगाई का ‘छौंका’! जेब पर बढ़ रहा बोझ, सड़क पर उतरे लोग, क्या ये अभी सिर्फ ट्रेलर है?
- Vaibhav Suryavanshi Latest News: जो कोई क्रिकेटर नहीं
- Dr Ramchandra Sunita Godbole Padma Shri: जंगलों में रहकर 1 लाख मरीजों का किया मुफ्त इलाज! गोडबोले दंपति को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, सीएम साय ने दी बधाई, बताया छत्तीसगढ़ का गौरव

Facebook


