Unnao Bus Accident: एक्सप्रेसवे पर अचानक मची चीख-पुकार, एक झटके में खत्म हो गया सबकुछ, लोगों की हालत देख पुलिस भी रह गई हैरान
Unnao Bus Accident: एक्सप्रेसवे पर अचानक मची चीख-पुकार, एक झटके में खत्म हो गया सबकुछ, लोगों की हालत देख पुलिस भी रह गई हैरान
Unnao Bus Accident | Photo Credit: AI
- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा
- मौके पर ही 6 यात्रियों की जान गई
- कई की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
उन्नाव: Unnao Bus Accident उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। (UP Road Accident) इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनक मौत हो गई। जबकि 19 यात्री घायल हो गए है, जिसमें कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
चालक को अचानक आई नींद की झपकी
UP Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना औरास थाना क्षेत्र के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुई है। (Lucknow Agra Expressway) बताया जा रहा है कि डबल डेकर बस दिल्ली से गोरखपुर की ओर जा रही थी। (Double Decker Bus Accident) बस उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पहुंची, तभी चालक को नींद की झपकी आ गई। जिससे बस अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई और पलट गई। टक्कर इतना भयानक था कि बस के शीशे टूट गए और कई यात्री बस से बाहर जा गिरे। जिनमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
6 लोगों की मौके पर मौत
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य में जुटे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल कई यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हादसे में 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हुए हैं।
फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है और मामले की जांच में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस काफी तेज रफ्तार में थी। अचानक बस डगमगाई और रेलिंग से टकराते हुए पलट गई।
#BREAKING उन्नाव के थाना औरास क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के पर सुबह एक प्राइवेट बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 05 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 यात्री घायल हो गए।पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर @unnaopolice @Uppolice #UNNAO pic.twitter.com/dHrWL3TJ3Y
— Monu Lodhi 🇮🇳 (@monu_lodh) May 26, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: पेट्रोल-डीजल का ‘चौका’.. महंगाई का ‘छौंका’! जेब पर बढ़ रहा बोझ, सड़क पर उतरे लोग, क्या ये अभी सिर्फ ट्रेलर है?
- Vaibhav Suryavanshi Latest News: जो कोई क्रिकेटर नहीं
- Dr Ramchandra Sunita Godbole Padma Shri: जंगलों में रहकर 1 लाख मरीजों का किया मुफ्त इलाज! गोडबोले दंपति को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, सीएम साय ने दी बधाई, बताया छत्तीसगढ़ का गौरव

Facebook


