CG Soldier Missing: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ सेना का एक और जवान, इतने दिनों से नहीं हुआ परिवार के साथ संपर्क, छत्तीसगढ़ के इस जिले का था निवासी

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ सेना का एक और जवान, इतने दिनों से नहीं हुआ परिवार के साथ संपर्क, Chhattisgarh Kanker Soldier Missing

CG Soldier Missing: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ सेना का एक और जवान, इतने दिनों से नहीं हुआ परिवार के साथ संपर्क, छत्तीसगढ़ के इस जिले का था निवासी
Modified Date: February 21, 2026 / 04:39 pm IST
Published Date: February 21, 2026 4:39 pm IST

कांकेर। CG Soldier Missingछत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चिनौरी गांव का रहने वाला एक और सेना का जवान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। 11 जनवरी के बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला है। परिजन और स्थानीय प्रशासन उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार जवान छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था। 11 जनवरी को उसने झांसी से अपने परिजनों से अंतिम बार बातचीत की थी। इसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद है। चिंताजनक बात यह है कि जवान ने अपनी बटालियन में भी निर्धारित समय पर ज्वाइनिंग नहीं दी है। परिजनों का कहना है कि 11 जनवरी के बाद से उनका उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। लगातार फोन बंद आने से परिवार गहरे सदमे और चिंता में है।

CG Soldier Missing:  उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी जिले में ITBP का एक जवान लापता हो चुका है। लगातार दूसरी घटना से क्षेत्र में चिंता का माहौल है। परिवार ने प्रशासन से जल्द से जल्द जवान की तलाश कर सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस और संबंधित एजेंसियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।