तमिलनाडु चुनाव : द्रमुक ने सीटों के बंटवारे पर बाचतीत के लिए टी आर बालू के नेतृत्व में समिति गठित की

Modified Date: February 21, 2026 / 10:33 am IST
Published Date: February 21, 2026 10:33 am IST

चेन्नई, 21 फरवरी (भाषा) तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने आगामी विधानसभा चुनावों में सहयोगियों से सीटों के बंटवारे पर बातचीत के लिए शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता टी आर बालू की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति के गठन की घोषणा की।

तमिलनाडु विधानसभा सत्र 20 फरवरी को समाप्त होने के साथ ही द्रमुक अपनी बूथ समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण देने और सदस्यता अभियान चलाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। द्रमुक ने कहा कि सहयोगियों के साथ बातचीत शुरू करने के लिए समिति का गठन किया गया है।

पार्टी के कोषाध्यक्ष बालू इस समिति के प्रमुख होंगे। द्रमुक के प्रधान सचिव के एन नेहरू, उप महासचिव तिरुचि शिवा और ए राजा, संगठन सचिव आर एस भारती और द्रमुक की उच्च स्तरीय कार्यकारी समिति के सदस्य ई वी वेलू और एम आर के पनीरसेल्वम भी समिति के सदस्य हैं।

भाषा गोला शोभना

शोभना

लेखक के बारे में