Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में अलगे तीन दिन होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें कहां-कहां बरसेंगे बदरा

Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में अलगे तीन दिन होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें कहां-कहां बरसेंगे बदरा

Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में अलगे तीन दिन होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें कहां-कहां बरसेंगे बदरा

Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में अलगे तीन दिन होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें कहां-कहां बरसेंगे बदरा/image: AI Generated

Modified Date: August 23, 2026 / 08:26 am IST
Published Date: August 23, 2026 8:19 am IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना
  • 26 अगस्त तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार
  • कोरबा जिले में 1 जून से अब तक औसतन 796.6 मिमी बारिश दर्ज

रायपुर। Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: देश के कई राज्यों में बारिश कहर बनकर टूट पड़ी है। कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से लगातार बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, कई नदी नाले उफान पर आ गए है। अगर बात की जाए छत्तीसगढ़ की तो यहां अलग-अलग हिस्सों में बारिश (CG Weather Update) का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है।

26 अगस्त तक कहां-कहां होगी बारिश (CG Weather Update)

Chhattisgarh Me Barish Ka Alert मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर बना रह सकता है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ इलाकों में मौसम अचानक करवट ले सकता है और भारी बारिश के साथ गरज-चमक तथा बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है। खासतौर पर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की की संभावना है।

 

 

कहां सबसे ज्यादा बारिश हुई, देखें जिलेवार आकड़ें (Chhattisgarh Rain Alert)

कोरबा में 818 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

Chhattisgarh Me Barish Ka Alert कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 796.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील अजगरबहार में 703, कोरबा 1037 मिलीमीटर, भैंसमा, 810.2, करतला 805.5, बरपाली 773.4, कटघोरा 813.4 दीपका 884.6, दर्री 954.6, पाली 863.5, हरदीबाजार 621.4, पोंड़ीउपरोड़ा 855.4, और पसान तहसील में 694.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 21.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

सक्ती में 778.6 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज (Chhattisgarh Rain Alert)

सक्ती जिले में 1 जून 2026 से 19 अगस्त 2026 तक 778.6 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 13.3 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से अब तक जिले के सक्ती तहसील में 688.0, मिली मीटर, जैजैपुर में 608.1, मालखरौदा में 902.4, डभरा में 816.7, नया बाराद्वार में 842.0, अड़भार में 756.9, हसौद में 698.7, चंद्रपुर में 914.8, एवं भोथिया में 780.0 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार आज की स्थिति मे तहसील सक्ती में 8.2, मिली मीटर, जैजैपुर में 9.4, मालखरौदा में 13.6, डभरा में 12.7, नया बाराद्वार में 12.0, अड़भार में 13.4, हसौद में 11.4, चंद्रपुर में 23.8, एवं भोथिया में 15.6 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।

रायगढ़ में 788.9 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज (CG Weather Update)

रायगढ़ जिले में 1 अगस्त तक 788.9 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 30.9 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 934.6 मिली मीटर, पुसौर में 776, खरसिया में 666.2, घरघोड़ा में 617.7, तमनार में 1086, लैलूंगा में 654.4, मुकडेगा में 608.3, धरमजयगढ़ में 522.2, छाल में 960 एवं कापू में 1063.3 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।

बेमेतरा में अब तक 458 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Chhattisgarh Me Barish Ka Alert चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 21 अगस्त 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 458 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा तहसील बेरला में 575.2 मि.मी. तथा न्यूनतम 332 मि.मी. वर्षा नवागढ़ तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा तहसील मे 374.4 मि.मी. वर्षा, देवकर तहसील में 387 मि.मी. वर्षा, थानखम्हरिया तहसील में 543.5 मि.मी. व भिंभौरी तहसील में 500.7 मि.मी., साजा तहसील में 487.2 मि.मी.वर्षा, दाढ़ी तहसील मे 444.2 मि.मी. वर्षा एवं नांदघाट तहसील में 477.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.