Chhattisgarh Summer Vacation 2026: छत्तीसगढ़ में समय से पहले ‘गर्मियों की छुट्टी’ का ऐलान, सीएम साय ने की घोषणा, जानें कब से बंद होंगे स्कूलों के पट..
Chhattisgarh me Garmi Chhutti Kab Hogi: छत्तीसगढ़ में समय से पहले 'गर्मियों की छुट्टी' का ऐलान, सीएम साय ने की घोषणा, जानें कब से बंद होंगे स्कूलों के पट..
Chhattisgarh me Garmi Chhutti Kab Hogi | Photo Credit: IBC24
- छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूल बंद रहेंगे
- आदेश सभी सरकारी, प्राइवेट और अनुदान प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा
- बढ़ते तापमान और बच्चों की तबीयत बिगड़ने की शिकायतों के बाद छुट्टी का ऐलान
रायपुर: Chhattisgarh me Garmi Chhutti Kab Hogi छत्तीसगढ़ में अप्रैल के महीने में गर्मी अब तेजी से अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। बढ़ते तापमान को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। साय सरकार ने बढ़ते गर्मी को देखते हुए स्कूलों में गर्मी की छुट्टी (School me Garmi ki Chutti Kab Hogi) का ऐलान कर दिया है।
कब से कब तक बंद रहेंगे स्कूल? (Garmi Me Kitne Din Band Rahenge School)
Chhattisgarh Summer Vacation 2026 दरअसल, पिछले कुछ दिनों से रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत प्रदेश के कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार जा चुका है। सूत्रों के अनुसार, स्कूलों में बच्चों की तबीयत बिगड़ने की शिकायतों के बाद शासन ने यह कदम उठाया है। जारी आदेश के मुताबिक, अब 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक सभी कक्षाओं का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।
इन स्कूलों पर लागू होगा आदेश
आपको बता दें कि साय सरकार के ऐलान के बाद यह आदेश एक जिले में नहीं पूरे प्रदेश के स्कूलों में लागू होगा। सभी सरकारी स्कूल (Government Schools) बंद रहेंगे। प्राइवेट यानी अशासकीय स्कूलों को भी छुट्टी रखनी होगी। अनुदान प्राप्त विद्यालयों पर भी यह आदेश सख्ती से लागू होगा।
प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इसी को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश को पूर्व निर्धारित तिथि से पहले लागू करते हुए अब 20 अप्रैल से 15 जून तक घोषित किया है -…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) April 16, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat : परिसीमन पर प्रहार.. दक्षिण में हाहाकार! क्या उत्तर भारत का प्रतिनिधित्व बढ़ने से दक्षिण की आवाज दब जाएगी?
- शहमात The Big Debate: ‘वंदेमातरम’ से इनकार, माफ़ी नहीं एफआईआर, राष्ट्रगीत के अपनाम से चढ़ा सियासी पारा, क्या माफी के बाद भी जरुरी थी FIR?
- IPL 2026 RCB vs LSG: रजत के रणबांकुरे ने किया शानदार प्रदर्शन, लखनऊ को इतने विकेट से दी मात, प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पहुंची RCB की टीम

Facebook


