छत्तीसगढ़:‘बस्तर हेरिटेज मैराथन’ में 9,800 से अधिक धावकों ने भाग लिया

छत्तीसगढ़:‘बस्तर हेरिटेज मैराथन’ में 9,800 से अधिक धावकों ने भाग लिया

छत्तीसगढ़:‘बस्तर हेरिटेज मैराथन’ में 9,800 से अधिक धावकों ने भाग लिया
Modified Date: March 22, 2026 / 07:04 pm IST
Published Date: March 22, 2026 7:04 pm IST

जगदलपुर, 22 मार्च (भाषा) छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में रविवार को आयोजित ‘बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026’ में 9,800 से अधिक धावकों ने भाग लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एक नया रिकॉर्ड बना और यह क्षेत्र में बढ़ती शांति व विकास को दर्शाता है।

मैराथन, जगदलपुर शहर के लालबाग से शुरू हुई और प्रसिद्ध सुरम्य चित्रकूट जलप्रपात के पास समाप्त हुई।

राज्य के वन मंत्री केदार कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि यह मैराथन बस्तर की शांति और समृद्धि की यात्रा में एक बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि दशकों तक अशांति से ग्रस्त रहा बस्तर क्षेत्र अब अवसरों के केंद्र के रूप में उभर रहा है, जहां युवा खेल और प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

विधायक किरण सिंह देव ने इस आयोजन को बस्तर के विकास में एक नया अध्याय बताया, जो ‘अबूझमाड़ हाफ मैराथन’ जैसी पिछली सफल योजनाओं के बाद आया है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे आयोजन क्षेत्र में विकास को गति देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘मैराथन में देश-विदेश के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशासन ने 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा की। स्थानीय धावकों को पेशेवर एथलीटों के साथ प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बनाने के लिए निःशुल्क पंजीकरण के साथ एक विशेष ‘बस्तर श्रेणी’ शुरू की गई।’’

भाषा जितेंद्र संतोष

संतोष


लेखक के बारे में