Next Solar Eclipse In India : अगस्त में लगेंगे साल के 2 बड़े ग्रहण! लेकिन भारत में क्यों नहीं दिखेगा नज़ारा? जानिए कब मिलेगा अगला मौका

Next Solar Eclipse In India : अगस्त में लगेंगे साल के 2 बड़े ग्रहण! लेकिन भारत में क्यों नहीं दिखेगा नज़ारा? जानिए कब मिलेगा अगला मौका

Next Solar Eclipse In India : अगस्त में लगेंगे साल के 2 बड़े ग्रहण! लेकिन भारत में क्यों नहीं दिखेगा नज़ारा? जानिए कब मिलेगा अगला मौका

Next Solar Eclipse In India / Image Source : ai

Modified Date: July 9, 2026 / 07:01 pm IST
Published Date: July 9, 2026 6:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अगस्त में होंगे दो बड़े खगोलीय घटनाक्रम।
  • भारत में ग्रहण न दिखने से लोगों में उत्सुकता।
  • अगले सूर्य और चंद्र ग्रहण की तारीखें भी सामने आईं।

नई दिल्ली : Next Solar Eclipse In India :  आसमान और अंतरिक्ष की घटनाओं में रुचि रखने वाले लोगों के लिए अगस्त का महीना बहुत खास होने वाला है। इस महीने में दो बड़े ग्रहण लगेंगे, जिसमें 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण और 27-28 अगस्त को आंशिक चंद्र ग्रहण शामिल है। हालांकि, ये दोनों ही ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे, इसलिए लोग जानना चाहते हैं कि भारत में अगला सूर्य और चंद्र ग्रहण कब देखने को मिलेगा।

क्यों लगता है ग्रहण

जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आते हैं, तो ग्रहण लगता है। जब चांद घूमते हुए सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, तो उसे सूर्य ग्रहण कहते हैं। Century Longest Surya Grahan Duration Nasa Prediction इसके विपरीत, जब पृथ्वी सूर्य और चांद के बीच आ जाती है, तो उसे चंद्र ग्रहण कहा जाता है और यह हमेशा पूर्णिमा की रात को होता है।

2 अगस्त 2027 में दिखेगा ग्रहण

भारत में अगला सूर्य ग्रहण 2 अगस्त 2027 को दिखाई देगा। नासा के मुताबिक, यह इस सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा जो करीब 6 मिनट 23 सेकंड तक चलेगा, लेकिन भारत में यह केवल आधा ही दिखाई देगा।

20 फरवरी 2027 में लगेगा हल्का ग्रहण

बात करें भारत में अगले चंद्र ग्रहण की, तो 20 फरवरी 2027 को एक बहुत ही हल्का चंद्र ग्रहण लगेगा, जिसे देख पाना थोड़ा मुश्किल होगा। Sun Moon Earth Alignment Astronomy News इसके बाद, 6 जुलाई 2028 को लगने वाला आंशिक चंद्र ग्रहण भारत में बिल्कुल साफ और अच्छी तरह दिखाई देगा, जिसे लोग आसानी से देख पाएंगे।

इन्हें भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.