Frog Marriage CG: छत्तीसगढ़ के इस गांव में क्यों कराई जा रही मेंढक-मेंढकी की शादी? अनोखी मान्यता |
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना को लेकर ग्रामीणों ने सदियों पुरानी परंपरा निभाते हुए मेढ़क और मेढ़की का पूरे विधि-विधान से विवाह कराया। बैंड-बाजा, बारात, वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रस्मों के साथ संपन्न हुए इस अनोखे आयोजन में आसपास के कई गांवों के लोग भी शामिल हुए। ग्रामीणों का मानना है कि मेढ़क-मेढ़की का विवाह कराने से इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं और क्षेत्र में अच्छी वर्षा होती है। यह अनोखी परंपरा हर बार सूखे जैसे हालात बनने पर निभाई जाती है और अब ग्रामीणों को झमाझम बारिश का इंतजार है।
Frog Marriage CG: छत्तीसगढ़ के इस गांव में क्यों कराई जा रही मेंढक-मेंढकी की शादी? अनोखी मान्यता |

Facebook


