K2 Airways Wreckage Recovered Video: अरब सागर में गिरे पाकिस्तानी विमान का मलबा बरामद.. 27 साल पुराना था ये बोईंग-737, लेकिन क्या हुआ क्रू-मेम्बर्स और दूसरे सवारों का?.. जानें

K2 Airways Wreckage Recovered Video: कराची के पास लापता कार्गो विमान का मलबा अरब सागर में मिला, पांचों चालक दल सदस्य अब भी लापता हैं।

K2 Airways Wreckage Recovered Video: अरब सागर में गिरे पाकिस्तानी विमान का मलबा बरामद.. 27 साल पुराना था ये बोईंग-737, लेकिन क्या हुआ क्रू-मेम्बर्स और दूसरे सवारों का?.. जानें

K2 Airways Wreckage Recovered Video || Image- ANI News File

Modified Date: July 9, 2026 / 07:37 pm IST
Published Date: July 9, 2026 7:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कराची के पास कार्गो विमान का मलबा मिला।
  • पांचों चालक दल के सदस्यों की तलाश जारी।
  • ब्लैक बॉक्स और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू।

कराची: पाकिस्तान के कराची तट के पास लापता हुए K2 एयरवेज के बोइंग 737 कार्गो विमान का मलबा बुधवार को अरब सागर में बरामद कर लिया गया। (K2 Airways Wreckage Recovered Video) हालांकि विमान में सवार पांचों चालक दल के सदस्यों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। उनकी तलाश के लिए नौसेना और समुद्री सुरक्षा एजेंसियां लगातार अभियान चला रही हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

27 साल पुराना था ये पाकिस्तानी विमान

पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी के अनुसार, विमान का मलबा ओरमारा बंदरगाह से करीब 53 नॉटिकल मील (करीब 98 किलोमीटर) दक्षिण में मिला है। तलाशी अभियान में पाकिस्तान नौसेना और मैरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी के जहाजों और हेलीकॉप्टरों को लगाया गया है। बताया गया कि 27 साल पुराना यह बोइंग 737 मालवाहक विमान मंगलवार रात संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह से कराची आ रहा था। रात 9:18 बजे पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को विमान के नेविगेशन सिस्टम में खराबी की जानकारी दी थी। इसके करीब तीन मिनट बाद विमान से संपर्क पूरी तरह टूट गया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

1,100 फीट की ऊंचाई पर मिला आखिरी सिग्नल

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, संपर्क टूटने से पहले विमान की ऊंचाई और गति में असामान्य बदलाव दर्ज किए गए। विमान एक मिनट से भी कम समय में 5,000 फीट नीचे आया, फिर कुछ ही सेकंड में 6,000 फीट ऊपर गया, जिसके बाद वह करीब 36,550 फीट की ऊंचाई से तेजी से नीचे गिरने लगा। (K2 Airways Wreckage Recovered Video) अंतिम सिग्नल के समय विमान 1,100 फीट की ऊंचाई पर था और लगभग 400 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नीचे गिर रहा था। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच एजेंसियां ब्लैक बॉक्स और अन्य साक्ष्यों की तलाश में जुटी हैं, जबकि पांचों चालक दल के सदस्यों की खोज जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:

यूक्रेनी ड्रोन हमले में रूस की तेल रिफाइनरी को बनाया गया निशाना

ट्रंप का दावा: पिछले साल भारत-पाक संघर्ष में 11 लड़ाकू विमान गिरे; विवाद सुलझाने की बात दोहराई

युवी पाजी, रिकी सर की वजह से यहां तक पहुंचा : भारतीय टीम में चुने जाने पर प्रभसिमरन

मैक्सिको इंग्लैंड मैच ने दर्शक संख्या में अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल मोस्टिन से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown