छत्तीसगढ़ : युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में
छत्तीसगढ़ : युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में
बलरामपुर, 16 जून (भाषा) छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत कोटराही गांव के जंगल में रविवार दोपहर हुई घटना के संबंध में सूरज कुमार कुशवाहा (30) और मुकेश कुशवाहा (25) को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर जब युवती अपने रिश्तेदार के साथ वाड्रफनगर से कोटराही गांव के जंगल के रास्ते पैदल जा रही थी तब जुड़ेला नाला के करीब मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें धमकाया और जंगल के भीतर ले गए।
पुलिस के मुताबिक, इस दौरान आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी को भी बुलाया और तीनों ने युवती के रिश्तेदार को पेड़ से बांध दिया और उससे बारी-बारी दुष्कर्म किया।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता और उसके रिश्तेदार द्वारा दर्ज कराई गयी शिकायत के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया और नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया।
भाषा सं संजीव मनीषा जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


