DSP Transfer Full List 2026: पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल.. इन 4 उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) का तबादला.. तत्काल नए जगह पर ज्वाइनिंग के आदेश भी

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार डीएसपी अधिकारियों के तबादले किए। सभी अधिकारियों को 2 अगस्त तक नए पद पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए।

DSP Transfer Full List 2026: पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल.. इन 4 उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) का तबादला.. तत्काल नए जगह पर ज्वाइनिंग के आदेश भी

Punjab Police DSP Transfer Full List 2026 || AI Generated File

Modified Date: August 1, 2026 / 09:58 pm IST
Published Date: August 1, 2026 9:08 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चार डीएसपी अधिकारियों के तबादले।
  • नई पदस्थापना के आदेश जारी।
  • 2 अगस्त तक कार्यभार संभालने के निर्देश।

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस स्तर के अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। (Punjab Police DSP Transfer Full List 2026) पुलिस स्थापना समिति की मंजूरी के बाद जारी आदेश में कहा गया है कि सभी तबादले प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं। अधिकारियों को 2 अगस्त की दोपहर तक अपने नए पद पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

जारी आदेश के अनुसार, कुलवंत सिंह, जो वर्तमान में डीएसपी एसडी रूरल, गुरदासपुर के पद पर कार्यरत थे, उन्हें डीएसपी एसडी मुकेरियां, होशियारपुर नियुक्त किया गया है। नछत्तर सिंह, जो डीएसपी एसडी मुकेरियां, होशियारपुर में तैनात थे, उन्हें एसीपी, पीबीआई आर्थिक अपराध एवं साइबर क्राइम, अमृतसर भेजा गया है। जगबीर सिंह, जो 13वीं बटालियन, पीएपी, चंडीगढ़ में डीएसपी के पद पर कार्यरत थे, उन्हें डीएसपी एसडी राजासांसी, अमृतसर ग्रामीण नियुक्त किया गया है। वहीं, कपिल कौशल, जो डीएसपी एसडी राजासांसी, अमृतसर ग्रामीण के पद पर तैनात थे, उन्हें एसीपी, पीबीआई होमिसाइड एवं फॉरेंसिक, अमृतसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

तुरंत कार्यभार संभालने के निर्देश

सरकार की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से वर्तमान पद से कार्यमुक्त होने और नए पद पर समय पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। (Punjab Police DSP Transfer Full List 2026) साथ ही कार्यभार छोड़ने और संभालने की रिपोर्ट भी बिना देरी के संबंधित सक्षम प्राधिकारी को भेजने को कहा गया है।

इन्हें भी पढ़ें:

राष्ट्रमंडल खेल: यामिनी और अजय बाबू को 25-25 लाख रुपये, सरकारी नौकरी देगी मप्र सरकार

मेरठ:फर्जी पुलिसकर्मी बनकर अपहरण व जबरन वसूली करने में लिप्त गिरोह का पर्दाफाश,दो गिरफ्तार

नीट आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई के लिए मोदी युवाओं से माफी मांगें : उद्धव ठाकरे

ब्रिटेन के नए नेता के लिए डाउनिंग स्ट्रीट के अलावा मैनचेस्टर भी होगा सत्ता का एक केंद्र

कोल इंडिया का उत्पादन जुलाई में 8.4 प्रतिशत बढ़कर 5.036 करोड़ टन पर


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown