Raipur Online Betting News : ‘ऑस्कर’ ऐप से लग रहे थे दांव! रायपुर पुलिस की रेड में खुला ऑनलाइन सट्टे का बड़ा नेटवर्क

रायपुर के डीडी नगर क्षेत्र में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 'ऑस्कर' ऐप के जरिए सट्टा संचालित करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से मोबाइल, लैपटॉप, राउटर और नकदी समेत करीब 2 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है।

Raipur Online Betting News : ‘ऑस्कर’ ऐप से लग रहे थे दांव! रायपुर पुलिस की रेड में खुला ऑनलाइन सट्टे का बड़ा नेटवर्क

Raipur Online Betting News / Image Source : AI

Modified Date: August 1, 2026 / 09:05 pm IST
Published Date: August 1, 2026 8:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • डीडी नगर क्षेत्र के एक किराए के मकान से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
  • पुलिस ने 7 मोबाइल, 1 लैपटॉप, 1 वाई-फाई राउटर और 17,200 रुपये नकद जब्त किए।
  • आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया

रायपुर : Raipur Online Betting News छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डीडी नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के एक मकान में चल रहे सट्टेबाज़ों के अड्डे पर छापा मारा। पुलिस ने ‘ऑस्कर’ ऑनलाइन सट्टा ऐप का संचालन कर रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के निवासी हैं।

भरी मात्रा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकदी बरामद

पुलिस को सूचना मिली थी कि डीडी नगर इलाके के गोल चौक स्थित एक मकान में ऑनलाइन सट्टे का काला कारोबार चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और तीन सट्टेबाजों को रंगे हाथ धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकदी बरामद की गई है।

2 लाख रुपये के सामान बरामद

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 1 वाई-फाई राउटर मशीन और 17,200 कैश जब्त किए हैं। बरामद सामान की कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है। तीनों आरोपी रायपुर में किराए का मकान लेकर ऑनलाइन गेमिंग और इवेंट्स पर दांव लगवा रहे थे।

मामला दर्ज कर जाँच शुरू

डीडी नगर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर इस ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के अन्य मुख्य आकाओं, बैंक खातों और आर्थिक लेन-देन के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.