Govt Releases Tax Fund to States: मोदी सरकार ने भर दिया राज्यों का खजाना.. केंद्र ने जारी किये 1.09 लाख करोड़ रुपये, किस प्रदेश को मिला कितना? देखें पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने राज्यों को 1.09 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त कर हिस्सेदारी जारी की। उत्तर प्रदेश को सबसे अधिक राशि, बिहार दूसरे स्थान पर रहा।

Govt Releases Tax Fund to States: मोदी सरकार ने भर दिया राज्यों का खजाना.. केंद्र ने जारी किये 1.09 लाख करोड़ रुपये, किस प्रदेश को मिला कितना? देखें पूरी लिस्ट
Modified Date: August 1, 2026 / 09:08 pm IST
Published Date: August 1, 2026 8:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राज्यों को 1.09 लाख करोड़ जारी।
  • उत्तर प्रदेश को सबसे अधिक राशि।
  • विकास कार्यों में मिलेगी वित्तीय मदद।

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने राज्यों को बड़ी वित्तीय राहत देते हुए 1,09,019 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कर हिस्सेदारी (Govt Releases Tax Devolution Fund to States) जारी कर दी है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि यह राशि 10 अगस्त को जारी होने वाली नियमित मासिक किस्त से अलग और अतिरिक्त है। इसका उद्देश्य राज्यों को विकास और पूंजीगत परियोजनाओं पर तेजी से खर्च करने में मदद देना है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सबसे ज्यादा राशि उत्तर प्रदेश को मिली

राज्यों को जारी राशि में उत्तर प्रदेश को सबसे अधिक 19,208 करोड़ रुपये मिले हैं। इसके बाद बिहार को 10,845 करोड़ रुपये, मध्य प्रदेश को 8,010 करोड़ रुपये, पश्चिम बंगाल को 7,866 करोड़ रुपये और महाराष्ट्र को 7,022 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। (Govt Releases Tax Devolution Fund to States) इसके अलावा राजस्थान को 6,460 करोड़ रुपये, ओडिशा को 4,819 करोड़ रुपये, आंध्र प्रदेश को 4,597 करोड़ रुपये, कर्नाटक को 4,504 करोड़ रुपये और तमिलनाडु को 4,466 करोड़ रुपये मिले हैं।

छोटे राज्यों को भी मिला हिस्सा

केंद्र सरकार ने छोटे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भी उनकी हिस्सेदारी जारी की है। इनमें सिक्किम को 365 करोड़ रुपये, गोवा को 398 करोड़ रुपये और नागालैंड को 524 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

क्र. राज्य का नाम राशि (करोड़ रुपये)
1 आंध्र प्रदेश 4,597
2 अरुणाचल प्रदेश 1,476
3 असम 3,552
4 बिहार 10,845
5 छत्तीसगढ़ 3,602
6 गोवा 398
7 गुजरात 4,094
8 हरियाणा 1,484
9 हिमाचल प्रदेश 996
10 झारखंड 3,660
11 कर्नाटक 4,504
12 केरल 2,597
13 मध्य प्रदेश 8,010
14 महाराष्ट्र 7,022
15 मणिपुर 682
16 मेघालय 688
17 मिजोरम 615
18 नागालैंड 524
19 ओडिशा 4,819
20 पंजाब 2,176
21 राजस्थान 6,460
22 सिक्किम 365
23 तमिलनाडु 4,466
24 तेलंगाना 2,370
25 त्रिपुरा 699
26 उत्तर प्रदेश 19,208
27 उत्तराखंड 1,244
28 पश्चिम बंगाल 7,866

क्या होती है टैक्स डिवोल्यूशन?

टैक्स डिवोल्यूशन यानी कर हिस्सेदारी वह राशि होती है, जो केंद्र सरकार अपने कर संग्रह का तय हिस्सा वित्त आयोग की सिफारिशों के आधार पर राज्यों को देती है। राज्य इस धन का उपयोग सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण योजनाओं और अन्य विकास कार्यों के लिए करते हैं। (Govt Releases Tax Devolution Fund to States) वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि 10 अगस्त को जारी होने वाली नियमित मासिक कर हिस्सेदारी भी तय कार्यक्रम के अनुसार अलग से राज्यों को दी जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:

राष्ट्रमंडल खेल: यामिनी और अजय बाबू को 25-25 लाख रुपये, सरकारी नौकरी देगी मप्र सरकार

मेरठ:फर्जी पुलिसकर्मी बनकर अपहरण व जबरन वसूली करने में लिप्त गिरोह का पर्दाफाश,दो गिरफ्तार

नीट आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई के लिए मोदी युवाओं से माफी मांगें : उद्धव ठाकरे

ब्रिटेन के नए नेता के लिए डाउनिंग स्ट्रीट के अलावा मैनचेस्टर भी होगा सत्ता का एक केंद्र

कोल इंडिया का उत्पादन जुलाई में 8.4 प्रतिशत बढ़कर 5.036 करोड़ टन पर


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown