CG News: मकर संक्रांति से पहले चाइनीज मांझा बैन, सीएम साय ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश, अश्लील डांस को लेकर भी कही ये बात
Chinese Manja Bain in CG: मकर संक्रांति से पहले चाइनीज मांझा बैन, सीएम साय ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश, अश्लील डांस को लेकर भी कही ये बात
Chinese Manja Bain in CG/Image Credit: CG DPR
- छत्तीसगढ़ में चीनी मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध
- अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश
- गरियाबंद और सूरजपुर अश्लील डांस मामले में जांच और कार्रवाई की घोषणा
रायपुर: Chinese Manja Bain in CG चाईनीज मांझे से हो रहे हादसे को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम साय ने सभी चाईनीज मांझे पर प्रतिबंद लगा दिया है। सीएम विष्णुदेव साय ने इस मामले में अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
CG Hindi News: सीएम ने दिए सख्त निर्देश
सोमवार को सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘मकर संक्रांति पर्व के आसपास चीनी मांझों से होने वाली दुर्घटनाओं के समाचार चिंताजनक हैं। पतंगों के इस उल्लासपूर्ण पर्व को सुरक्षित और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाएं। चीनी मांझे का प्रयोग बिल्कुल न करें। यह प्रतिबंधित है। सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिबंध का कड़ाई से पालन हो। इस संबंध में व्यापक जन-जागरूकता सुनिश्चित हो, इसके निर्देश भी दिए गए हैं।’
अश्लील डांस को लेकर सीएम साय ने कही ये बात
इसके अलावा सीएम साय ने गरियाबंद और सूरजपुर अश्लील डांस को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच की जाएगी और आरोप सिद्द होने पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके अलावा धान खरीदी को लेकर सीएम साय ने कहा कि प्रदेश के किसानों को आश्वस्त करते हैं।
इन्हें भी पढ़े:-
- Mardaani 3 Trailer Release: 93 लड़कियां गायब और खूंखार ‘अम्मा’ का खौ राज!.. मर्दानी 3 में खुलेंगे कई राज, 3 मिनट 16 सेकंड का ट्रेलर देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
- Surajpur Obscene Dance Video: अश्लील डांस के पीछे नेताओं का हाथ, छत्तीसगढ़ के सरकारी रेस्ट में अर्धनग्न बार डांसरों बुलाकर नचवाया, चौकीदार के खुलासे से मचा हड़कंप

Facebook


