Dhamtari Crime News: पत्नी की हत्या कर दिया आत्महत्या का रूप, एक गलती ने खोल दी पूरी पोल, अब पति ने बताई चौंकाने वाली वजह

Dhamtari Crime News: धमतरी जिले में पति ने पत्नी की हत्या कर वारदात को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया।

Dhamtari Crime News: पत्नी की हत्या कर दिया आत्महत्या का रूप, एक गलती ने खोल दी पूरी पोल, अब पति ने बताई चौंकाने वाली वजह

Dhamtari Crime News| Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 7, 2026 / 06:31 pm IST
Published Date: September 7, 2026 6:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • धमतरी जिले में पति ने पत्नी की हत्या कर वारदात को दिया आत्महत्या का रूप।
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ हत्या का खुलासा।
  • पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Dhamtari Crime News: धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र के सुपैला गांव से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक महिला की मौत को पहले आत्महत्या बताया गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले की तस्वीर बदल दी। मर्ग जांच के दौरान सामने आया कि महिला की मौत फांसी लगाने से नहीं, बल्कि गला घोंटने से हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई तो शक की सुई मृतका के पति पर जा पहुंची और पूछताछ में हत्या का राज खुल गया आरोप है कि पति ने पहले पत्नी का नायलॉन की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की और फिर शव को फांसी पर लटकाकर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

क्या है मामला?

मामला भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम सुपैला का है यहां वीणा ध्रुव की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की परिजनों और गवाहों के बयान लिए गए। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराया गया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या साबित हुई जांच के दौरान पुलिस ने मृतका के पति विवेक ध्रुव उर्फ गोलू से पूछताछ की। (Dhamtari Crime News) पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने पत्नी से मोबाइल पर किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत को लेकर विवाद होना कबूल किया।

आरोपी ने कबूल किया जुर्म

Dhamtari Crime News: इसी विवाद के बाद 4 सितंबर की शाम करीब 5 बजे आरोपी ने कमरे में कपड़े सुखाने के लिए इस्तेमाल होने वाली नायलॉन की रस्सी से पत्नी का गला घोंट दिया। महिला की मौत के बाद वारदात छिपाने के लिए शव को फांसी पर लटकाने की कोशिश की, ताकि मामला आत्महत्या का लगे लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस कथित साजिश की पोल खोल दी फिलहाल आरोपी पति सलाखों के पीछे है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.