Mardaani 3 Trailer Release: 93 लड़कियां गायब और खूंखार ‘अम्मा’ का खौफनाक राज!.. मर्दानी 3 में खुलेंगे कई राज, 3 मिनट 16 सेकंड का ट्रेलर देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

रानी मुखर्जी एक बार फिर पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में लौट आई हैं। मर्दानी 3 का ट्रेलर सस्पेंस, एक्शन और इमोशन से भरपूर है, जिसमें 93 लड़कियों के गायब होने और चाइल्ड ट्रैफिकिंग रैकेट की खौफनाक कहानी दिखाई गई है। फिल्म 30 जनवरी 2026 को रिलीज़ होगी।

Mardaani 3 Trailer Release: 93 लड़कियां गायब और खूंखार ‘अम्मा’ का खौफनाक राज!.. मर्दानी 3 में खुलेंगे कई राज, 3 मिनट 16 सेकंड का ट्रेलर देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Mardaani 3 Trailer Release / Image Source : x

Modified Date: January 12, 2026 / 04:13 pm IST
Published Date: January 12, 2026 3:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मर्दानी 3 का 3 मिनट 16 सेकंड का ट्रेलर रिलीज़ हुआ।
  • फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित चाइल्ड ट्रैफिकिंग की कहानी दिखाती है।
  • फिल्म 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

एंटरटेनमेंट डेस्‍क : एक्ट्रेस रानी मुखर्जी अपनी सबसे प्रतिष्ठित भूमिका निडर और जुझारू पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं (Shivani Shivaji Roy returns)। यश राज फिल्म्स की चर्चित फ्रैंचाइजी की तीसरी कड़ी ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर आज 12 जनवरी 2026 रिलीज हो गया है। 3 मिनट 16 सेकंड का यह ट्रेलर सस्पेंस और एक्शन से भरपूर है। (YRF Mardaani 3 news) आपको बता दें की यह मूवी सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

3 मिनट 16 सेकंड ट्रेलर

ट्रेलर में दिखाया गया है कि महज 3 महीनों के भीतर 93 लड़कियां रहस्यमय तरीके से लापता हो जाती हैं। (Mardaani 3 trailer ) इस केस की जांच के दौरान शिवानी का सामना एक बेहद खतरनाक और निर्दयी महिला विलेन ‘अम्मा’ से होता है, जो एक बड़े बेगर माफिया और चाइल्ड ट्रैफिकिंग रैकेट को चला रही है। इस बार शिवानी शिवाजी रॉय और भी ज्यादा आक्रामक और इमोशनल नजर आ रही हैं। ट्रेलर में वह कहती हैं “मैं वो पुलिस वाली हूं, जो तुम जैसे लोगों से कट नहीं लेती, बल्कि उन्हें काट देती हूं।

30 जनवरी होगी रीलीज़

ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज़ डेट में बदलाव की घोषणा भी की है। (Mardaani 3 release date )पहले यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन अब यह 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ( latest Bollywood trailers 2026 )अभिराज मिनावाला के निर्देशन और आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म, ‘मर्दानी’ और ‘मर्दानी 2’ की सफलता के बाद एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.