CM Baghel On BJP: “छग की सारी संपत्ति अडानी को देना चाहती है BJP..” CM भूपेश ने किया सनसनीखेज दावा

मोहला-मानपुर में आदिवासी नेता बिरझू तारम की हत्या पर सीएम बघेल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे असहनीय बताया है।

CM Baghel On BJP: “छग की सारी संपत्ति अडानी को देना चाहती है BJP..” CM भूपेश ने किया सनसनीखेज दावा

kab ayegi congress ki list

Modified Date: October 22, 2023 / 05:14 pm IST
Published Date: October 22, 2023 3:42 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर से अडानी के मुद्दे पर भाजपा को घेरने की कोशिश की है। सीएम ने दावा किया है कि भाजपा छत्तीसगढ़ की संपदा को कारोबारी गौतम अडानी को सौंपना चाहती है।

सीएम ने कहा कि जब वह विपक्ष में थे तब सबसे पहले अपना घोषणा पत्र सामने रखते थे लेकिन अबतक भाजपा जनता के सामने कोई बात नहीं रख पाई है। उन्होंने तंज भरे में कि सिर्फ लटकाने की बात भाजपा की तरफ से कही गई है।

Morena News : श्रद्धालुओं से भरी वाहन पलटी, 24 से अधिक लोगों को आई गंभीर चोट

भाजपा नेताओं के सम्बोधन और भाषणों पर सवाल खड़े करते हुए सीएम ने कहा कि इनके नेता गली-मोहल्ले के दादा की तरह भाषण देते है। इनकी सिर्फ एक मंशा है कि प्रदेश की संपदा को अडानी को सौंप दिया जाये।

जताया हत्या पर दुःख

मोहला-मानपुर में आदिवासी नेता बिरझू तारम की हत्या पर सीएम बघेल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे असहनीय बताया है।

सीएम ने लिखा कि उनके परिवार का दुःख हम सब छत्तीसगढ़वासियों का साझा दुःख है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। हिंसा के सामने अगर हैम राजनीति के आइने को रख देंगे तो हिंसा जीत जाएगी, छत्तीसगढ़ के लोग हार जाएँगे।

CG Vidhan Sabha Chunav 2023: TS Singh Deo के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे चिंतामणि महाराज! बृजमोहन अग्रवाल के सामने भाजपा में शामिल होने के लिए जताई सहमति

हम सबको मिलकर लड़ना है। झीरम के बाद भी हम सब संभले हैं और अभी तक लड़ाई लड़ रहे हैं। मोहला-मानपुर की घटना के संबंध में मैंने प्रमुख सचिव एवं पुलिस महानिदेशक से बातचीत की है एवं उचित कार्रवाई का अनुरोध किया है।

अब जुड़े IBC24 के WhatsApp Channel से

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown