CM Sai Congratulate Gyaneshwari Yadav: छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाने वाली बेटी को सीएम साय ने वीडियो कॉल पर दी बधाई, ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में जीता है सिल्वर मेडल

CM Sai Congratulate Gyaneshwari Yadav: सीएम साय ने ज्ञानेश्वरी यादव से वीडियो कॉल के माध्यम से आत्मीय बातचीत कर उन्हें बधाई दी।

CM Sai Congratulate Gyaneshwari Yadav: छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाने वाली बेटी को सीएम साय ने वीडियो कॉल पर दी बधाई, ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में जीता है सिल्वर मेडल

CM Sai Congratulate Gyaneshwari Yadav/Image Credit: CG DPR

Modified Date: July 28, 2026 / 09:28 pm IST
Published Date: July 28, 2026 9:00 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सीएम साय ने ज्ञानेश्वरी यादव को वीडियो कॉल के माध्यम से बधाई दी।
  • ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री ने की आत्मीय बातचीत की।
  • सीएम साय ने कहा- ज्ञानेश्वरी ने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है।

CM Sai Congratulate Gyaneshwari Yadav: रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाली राजनांदगांव निवासी एवं छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उप निरीक्षक ज्ञानेश्वरी यादव से वीडियो कॉल के माध्यम से आत्मीय बातचीत कर उन्हें इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सीएम ने ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई

मुख्यमंत्री साय ने ज्ञानेश्वरी यादव को रजत पदक जीतने पर पुनः बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता वर्षों की कठिन साधना और निरंतर परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ज्ञानेश्वरी भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत और छत्तीसगढ़ का नाम नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आपसे प्रतियोगिता के लिए रवाना होने से पहले भी मुलाकात हुई थी और आज आपकी सफलता पर पुनः बात करके अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। (CM Sai Congratulate Gyaneshwari Yadav) आपने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आपकी उपलब्धि प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

ज्ञानेश्वरी यादव ने जताया सीएम साय का आभार

CM Sai Congratulate Gyaneshwari Yadav: मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि प्रदेश की प्रतिभाएं विश्व मंच पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

ज्ञानेश्वरी यादव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आत्मीय स्नेह, प्रोत्साहन और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का आशीर्वाद और प्रदेशवासियों का स्नेह उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

राजनांदगांव की निवासी है ज्ञानेश्वरी

उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव निवासी ज्ञानेश्वरी यादव छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उप निरीक्षक के रूप में सेवाएं दे रही हैं। (CM Sai Congratulate Gyaneshwari Yadav) खेल और सेवा, दोनों क्षेत्रों में उनका समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतकर उन्होंने भारत और छत्तीसगढ़ दोनों का मान बढ़ाया है।

इन्हें भी पढ़ें;-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.